TOP BANNER
Sponsored

अखाड़े की समय सीमा बढ़ाने की मांग, डीसी से मिलेंगे विश्व हिन्दू परिषद व अखाड़ा समिती के सदस्य

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने की बैठक गिरिडीह : महापर्व रामनवमी को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी समय सीमा को बढ़ाने की मांग राज्य भर में हो रही है. वहीं गिरिडीह में भी लोग सरकार द्वारा जारी समय सीमा को बदलने की मांग कर रहे हैं. बुधवार को इस मुद्दे को लेकर विश्व हिन्दू

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 6, 2022 Apr 6 34 Views
Share

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने की बैठक

गिरिडीह : महापर्व रामनवमी को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी समय सीमा को बढ़ाने की मांग राज्य भर में हो रही है. वहीं गिरिडीह में भी लोग सरकार द्वारा जारी समय सीमा को बदलने की मांग कर रहे हैं. बुधवार को इस मुद्दे को लेकर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की एक बैठक शहर के जीडी जालान धर्मशाला में आयोजित की गई.

बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रविन्द्र स्वर्णकार ने किया. जबकि मौके पर मुख्य रूप से आर एस एस के संघ कार्यवाहक मुकेश रंजन सिंह,प्रांत प्रवर्तन प्रमुख अनूप यादव, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, जिला गौ रक्षा प्रमुख रविशंकर पाण्डेय, पूर्व उपाध्यक्ष काली सिंह, जिला गौ रक्षा अध्यक्ष राकेश मोदी, जिला बजरंग दल सह संयोजक रितेश पाण्डेय, सुरेश रजक, नगर मंत्री राजेश राम, उपाध्यक्ष कुंदन केशरी, बजरंग दल नगर संयोजक आशीष कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा आदि उपस्थित थे.

बैठक में सभी ने एक मत होकर उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया. बताया गया कि सरकार द्वारा 6 बजे का जो समय दिया गया है उस समय तो लोग निकलना शुरू करते हैं. उसके पहले धूप रहती है. जिस कारण लोग शाम के समय ही निकलते हैं ऐसे में उपायुक्त को ज्ञापन सौंप समय सीमा को बढ़ाये जाने की मांग की जाएगी.

MIDDLE
Sponsored

वहीं पूर्व विधायक श्री शाहाबादी ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सारे अखाड़ा कमिटी के लोग जवाबदेह हैं. ऐसे में कम से कम समय सीमा को 10 बजे रात तक किया जाना चाहिए.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories