TOP BANNER
Sponsored

बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई महिला, इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

देवरी : थाना क्षेत्र के खिजुरी-चतरो मुख्य मार्ग स्थित नायकडीह के पास बाईक की टक्कर से घायल महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नायक डीह निवासी सुखदेव वर्मा की 35 वर्षीय पत्नी मिलो देवी सड़क पार करने के दौरान सड़क हादसे की शिकार हो गई थी। दुर्घटना के बाद महिला को जख्मी घायल

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 3, 2022 Apr 3 58 Views
Share

देवरी : थाना क्षेत्र के खिजुरी-चतरो मुख्य मार्ग स्थित नायकडीह के पास बाईक की टक्कर से घायल महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नायक डीह निवासी सुखदेव वर्मा की 35 वर्षीय पत्नी मिलो देवी सड़क पार करने के दौरान सड़क हादसे की शिकार हो गई थी।

दुर्घटना के बाद महिला को जख्मी घायल अवस्था में इलाज के लिए आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने धनबाद रेफर कर दिया, लेकिन धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

इधर शव के गांव लौटने पर देवरी थाना के एसआई प्रतीत टोपनो दल बल के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories