AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आवास प्लस सेंशन होने के चालीस दिन बाद भी लाभुकों को नहीं मिली राशि, बीडीओ से जल्द पहल की मांग

गावां : गावां प्रखंड के सेरुआ पंचायत के चेरवा, डाबर और सेरुआ में दर्जनों लाभुकों का आवास प्लस सेंशन हुआ है, सेंशन होने के चालीस दिन बाद भी कई लाभुकों का प्रथम किस्त की राशि व कई लाभुकों का द्वितीय किस्त की राशि नहीं मिला है।शुक्रवार को दर्जनों लाभुकों ने आवास प्लस की राशि भुगतान


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड के सेरुआ पंचायत के चेरवा, डाबर और सेरुआ में दर्जनों लाभुकों का आवास प्लस सेंशन हुआ है, सेंशन होने के चालीस दिन बाद भी कई लाभुकों का प्रथम किस्त की राशि व कई लाभुकों का द्वितीय किस्त की राशि नहीं मिला है।शुक्रवार को दर्जनों लाभुकों ने आवास प्लस की राशि भुगतान करने की मांग को लेकर एकत्रित हुए और आवास बनाने में हो रही समस्यों को पत्रकारों के समक्ष रखा। दर्जनों लाभुकों ने कहा की राशि नहीं मिलने के वजह से मकान बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने उच्च पदाधिकारियों से मांग किया की जल्द से जल्द राशि का भूगतान किया जाय।
सेरुआ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जयराम यादव ने कहा की आवास प्लस में पंचायत के दर्जन लाभुकों सेंशन चालीस दिन पूर्व किया गया है लेकिन चालीस दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कुछ लाभुकों को प्रथम और कुछ लाभुकों को द्वितीय किस्त की राशि भुगतान अभी तक नहीं किया गया इसको लेकर बीडीओ दीपक प्रसाद से दो बार वार्तालाप भी किया हूं लेकिन बीडीओ के द्वारा दोनों बार आश्वाशन ही मिला है। उन्होंने बीडीओ पर आरोप लगाते हुए कहा बीडीओ की गलत मंशा के वजह से राशि का भूगतान नहीं किया जा रहा है कहीं न कहीं बीडीओ के द्वारा मुद्रा मोचन व पैसे उगाही करने को लेकर ऑर्डर शीट बनाने के बाद भी पेमेंट नहीं किया जा रहा है। चेरवा और डाबर टापू गांव है और आने जाने के लिए पक्की सड़कें नहीं बनाई गई इसलिए बारात आते ही मकान बनाने के लिए सीमेंट और छड़ लाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए जिला उपायुक्त से मेरा मांग है की जल्द से जल्द आवास प्लस की राशि लाभुकों को भुगतान करें ताकि समय पर सभी लाभुक मकान का निर्माण हो सकें।
इधर, बीडीओ दीपक प्रसाद ने कहा कि टेक्निकल प्रॉब्लम के वजह से डोंगल काम नहीं किया है इस वजह से पेमेंट नहीं किया जा सका है। इसको लेकर जिला को भी सूचित कर दिया गया है बहुत जल्द ही आवास प्लस का पेमेंट भूगतान कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा की मुद्रा मोचन की बात सारा सर झूठा और बेबुनियाद है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories