TOP BANNER
Sponsored

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर में जमीन माफियाओं की दबंगई आई सामने, एसडीएम के आदेश का भी उड़ाई खिल्ली

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में एक विवादित जमीन पर जबरन बाउंड्री वॉल करने का मामला प्रकाश में आया है।जबकि उस जमीन पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बीते 27 मार्च को एसडीओ की अध्यक्षता में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हुआ था लेकिन दूसरा पक्ष दबंगई के साथ उस

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 31, 2022 Mar 31 52 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में एक विवादित जमीन पर जबरन बाउंड्री वॉल करने का मामला प्रकाश में आया है।जबकि उस जमीन पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बीते 27 मार्च को एसडीओ की अध्यक्षता में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हुआ था लेकिन दूसरा पक्ष दबंगई के साथ उस जमीन पर जबरन बाउंड्री वॉल करने पर अड़ा हुआ है वहीं जब दूसरे पक्ष के विजेंद्र सिंह,शैलेंद्र सिंह और संदीप सिंह रोकने को कह रहे है तो उसे जान मारने की धमकी दी जा रही है। शहर के बीचो बीच हो रही इस घटना ने कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक पक्ष के विजेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह और संदीप सिंह ने बताया कि मंगरोडीह मौजा अंतर्गत राजेंद्र नगर में खाता नंबर 58/ 59 प्लॉट नंबर 639 रखवा 1 एकड़ 90 डिसमिल जमीन उनकी खरीदनी है। लेकिन गांव के ही जागेश्वर सिंह, नासिर मियां अन्य लोग के द्वारा उनके जमीन पर जबरन बाउंड्री वाल किया जा रहा है। इस मामले को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन को भी संज्ञान में दिया था जिसके बाद एसडीओ की अध्यक्षता में पूरे गांव वालों के समक्ष एक बैठक हुई थी। बैठक में जिला अनुमंडल पदाधिकारी ने दोनों पक्षों को न्यायालय से फैसला आने तक काम नहीं करने का आदेश दिया था और वहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से लिखित में बांड भरवाया गया था। लेकिन दूसरा पक्ष शासन प्रशासन का आदेश का अवहेलना करते हुए वहां हरवे हथियार के साथ काम करने में जुटा है और मना करने पर गाली गलौज के साथ जान मारने की धमकी दे रहा है उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल वहां काम बंद करने की मांग की है।

बहरहाल गिरिडीह शहरी क्षेत्र में जमीन माफियाओं का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि वह नियम कानून को ताक पर रखकर भीड़ तंत्र के सहारे जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और जिसके भरोसे पूरा शहर अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है वह मूकदर्शक बन सारा तमाशा देखने में जुटा है।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories