TOP BANNER
Sponsored

सौरभ राज ने 5 वें थाना प्रभारी के रूप में पचम्बा थाना में दिया योगदान,सहयोगी पुलिस पदाधिकारियों ने बुके देकर किया स्वागत

गिरिडीह : पचम्बा थाना के 5 वें थाना प्रभारी के रूप में सौरभ राज ने बुधवार को पदभार संभाला।पचम्बा थाना के अन्य सहयोग पुलिस पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने नये थाना प्रभारी को पुष्प गुच्छ दे कर उनका स्वागत किया।सौरभ राज 2018 बैच के दारोगा हैं।प्रभार ग्रहण करने के बाद पचम्बा थाना प्रभारी सौरभ राज

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 30, 2022 Mar 30 42 Views
Share

गिरिडीह : पचम्बा थाना के 5 वें थाना प्रभारी के रूप में सौरभ राज ने बुधवार को पदभार संभाला।पचम्बा थाना के अन्य सहयोग पुलिस पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने नये थाना प्रभारी को पुष्प गुच्छ दे कर उनका स्वागत किया।सौरभ राज 2018 बैच के दारोगा हैं।प्रभार ग्रहण करने के बाद पचम्बा थाना प्रभारी सौरभ राज ने कहा की पचम्बा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला की ढुलाई, अवैध बालू खनन के अलावा अन्य कई अवैध कार्यों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।अवैध कार्य करनेवाले को बख्शे नहीं जाएंगे। सभी को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने पचम्बा के प्रबुद्ध लोगों, पत्रकारों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व अपराध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की कोशिश होगी। क्षेत्र में जनता व पुलिस के बीच समन्वय बनाकर शांति स्थापित करना कर्तव्य रहेगा। उन्होंने कहा किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो थाना आकर या दूरभाष से संपर्क करें ना कि बिचौलियों और दलालों के चंगुल में फंसकर अपना समय बर्बाद करें। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने, अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाना साथ ही माफियाओं पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories