AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बीमा कर्मी की मौत, बहन के घर से लौट रहा था वापस

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित छोटकी खरगडीहा में बुधवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के कुरहोबिंदो मलूटांड़ निवासी सहदेव यादव के 45 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश नारायण यादव के रूप में की गई।   मिली जानकारी के अनुसार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित छोटकी खरगडीहा में बुधवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के कुरहोबिंदो मलूटांड़ निवासी सहदेव यादव के 45 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश नारायण यादव के रूप में की गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार जयप्रकाश नारायण यादव खरियोडीह स्थित अपनी बहन के घर से लौट रहा था। इसी दौरान छोटकी खरगडीहा के पास सीमेंट लोड ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला मौके पर कुछ लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन चालक ट्रक भगा ले गया।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ कृष्ण कुमार मरांडी, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। इस दौरान सीओ ने प्रावधान के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया जिसके बाद सड़क जाम हटा और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories