TOP BANNER
Sponsored

मनरेगा में मेटेरियल पेमेंट नहीं होने पर लाभुकों ने किया हंगामा, बीडीओ पर लगाए गए कई गंभीर आरोप

गावां : सोमवार को मनरेगा योजना में सामाग्री मद की राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर लाभुकों ने बीडीओ कक्ष में जमकर हंगामा किया। लाभुकों का आरोप था कि गावां के बीडीओ दीपक प्रसाद द्वारा जानबूझकर सामग्री मद की राशि का भुगतान करने से कंप्यूटर ऑपरेटरों को रोक दिया गया, जबकि प्रखंड के सैंकड़ो

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 28, 2022 Mar 28 49 Views
Share

गावां : सोमवार को मनरेगा योजना में सामाग्री मद की राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर लाभुकों ने बीडीओ कक्ष में जमकर हंगामा किया। लाभुकों का आरोप था कि गावां के बीडीओ दीपक प्रसाद द्वारा जानबूझकर सामग्री मद की राशि का भुगतान करने से कंप्यूटर ऑपरेटरों को रोक दिया गया, जबकि प्रखंड के सैंकड़ो योजनाओं में 3 करोड़ से ऊपर की राशि बकाया है। लाभुकों की मानें तो बीडीओ सामग्री मद में कमीशन नहीं मिलने पर भुगतान में रोक लगा दिया।
बता दें कि राज्य सरकार द्वारा सोमवार को 12 बजे दिन में सामग्री मद की राशि विमुक्त की गई थी। इस दौरान सभी प्रखंडों को निर्देश था की भौतिक रूप से पूर्ण हो चुके मनरेगा योजनाओं में बकाया सामाग्री मद की राशि का भुगतान कर योजनाओं को मनरेगा शॉफ्ट में बन्द किया जाए।

 

इसको लेकर भुगतान के लिए सभी तैयारी कर ली गई थी, तभी अचानक लगभग 11:55 में बीडीओ ने सभी कम्प्यूटर ऑपरेटर को कॉल कर के सामाग्री मद की राशि भुगतान करने पर मौखिक रूप से रोक लगा दिया।
जब इसकी जानकारी लाभुकों को हुई तो दर्जनों की संख्या में लाभुक बीडीओ चैंबर में पहुंचे और बीडीओ से सामाग्री मद की राशि भुगतान पर रोक लगाए जाने का कारण पूछने लगे। इस दौरान कई लाभुक काफी उग्र होकर बीडीओ पर कमीशनखोरी का आरोप भी लगाया। हालांकि बीडीओ ने कमीशनखोरी के आरोप को बिल्कुल बेबुनियाद और निराधार बताते हुए कहा कि टेक्निकल कारणों से आज सामाग्री मद की राशि का भुगतान नहीं हो सका। कहा कि सामाग्री मद में विमुक्त की गई राशि मात्र 26 सेकेंड तक ही खाते में रही और खत्म हो गई। यहां लॉगिन करने में दिक्कत हुई थी। इस कारण भुगतान नहीं हो सका। बीडीओ ने कहा कि डीडीसी सर को आज की समस्या से अवगत करा यहां सामाग्री मद में बकाया राशि की मांग की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories