TOP BANNER
Sponsored

गावां : विद्यालय में धूप के तपिश से गिरकर छात्र हुआ चोटिल, अभिभावकों ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा, आधा घंटा के बाद अभिभावक ने खुद छात्र को पहुंचाया निजी अस्पताल 

गावां, गिरिडीह : गावां मध्य विद्यालय में शुक्रवार को प्राथनासभा के दौरान एक छात्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। गिरने से उसका सर फट गया और वह घायल हो गया। इसके बावजूद उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। जिसको लेकर अभिभावक और ग्रामीणों ने विद्यालय में शिक्षकों के समक्ष हंगामा करने लगे। अभिभावकों का आरोप

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Mar 25, 2022 Mar 25 53 Views
Share

गावां, गिरिडीह : गावां मध्य विद्यालय में शुक्रवार को प्राथनासभा के दौरान एक छात्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। गिरने से उसका सर फट गया और वह घायल हो गया। इसके बावजूद उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। जिसको लेकर अभिभावक और ग्रामीणों ने विद्यालय में शिक्षकों के समक्ष हंगामा करने लगे। अभिभावकों का आरोप था कि शिक्षकों की लापरवाही से ही छात्र गिरकर घायल हुआ है। कहा कि छात्र से विद्यालय के ऊपर नीचे के कक्षाओं में झाड़ू लगवाया जा रहा था। झाड़ू लगवाने के बाद उसे धूप में लाकर खड़ा कर दिया गया। धूप के कड़ी तपिश के कारण वह गिर गया। जिससे उसका माथा फट गया। परंतु उसे विद्यालय के किसी भी शिक्षकों द्वारा अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। इससे छात्र के माथे से काफी रक्तस्राव हो गया। इधर बाद में घायल छात्र के अभिभावक ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर प्राथमिक कराया। अभिभावकों का आरोप है कि जब इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से किया गया तो सभी शिक्षक एकजुट होकर उल्टा भगा दिया। बता दें कि घायल छात्र गावां निवासी शैलेन्द्र राम के पुत्र सौरभ कुमार है और वह पांचवीं कक्षा के छात्र है।
इधर, प्रधानाध्यापक रामप्रसाद सिंह ने कहा कि विद्यालय के कक्षाओं में छात्र से झाड़ू लगवाने और धूप में खड़ा करने का आरोप गलत है। प्राथनासभा के अंतिम समय में छात्र बेहोश होकर गिर गया था। जिसे तुरंत शिक्षक द्वारा उठाकर रुमाल से रक्तस्राव को रोकने का प्रयास किया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories