TOP BANNER
Sponsored

नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, पिता ने दहेज़ बकाया रहने के कारण पुत्री को मारने का लगाया आरोप

सरिया : थाना क्षेत्र में फिर दहेज़ की बलि वेदी पर एक विवाहिता चढ़ गई. मामला बड़की सरिया नगर पंचायत अंतर्गत पांडुयाटांड़ मोहल्ला का है. मृतका 20 वर्षीय मनीषा देवी थी. घटना के बाबत मृतका के पिता राजेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने अपनी पुत्री की शादी सरिया नगर पंचायत के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 24, 2022 Mar 24 39 Views
Share

सरिया : थाना क्षेत्र में फिर दहेज़ की बलि वेदी पर एक विवाहिता चढ़ गई. मामला बड़की सरिया नगर पंचायत अंतर्गत पांडुयाटांड़ मोहल्ला का है. मृतका 20 वर्षीय मनीषा देवी थी. घटना के बाबत मृतका के पिता राजेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने अपनी पुत्री की शादी सरिया नगर पंचायत के पांडुयाटांड़ टोला निवासी महेश मंडल के पुत्र पंकज मंडल के साथ की थी. विवाह के बाद दहेज में साठ हजार रुपया बकाया रहने के कारण ससुराल पक्ष के लोग उनकी पुत्री मनीषा को बार-बार प्रताड़ित करते थे. जिसके बाद उन्होंने होली के बाद रुपए देने की बात कही थी. पैसे देने को लेकर वे मुंबई से आ रहे थे इसी बीच बुधवार की रात लगभग 9 बजे उन्हें दूरभाष पर सूचना मिली कि उनकी पुत्री का तबीयत खराब है. सूचना पर परिवार के लोग जब मिलने गए तो पता चला कि उनकी पुत्री की मौत हो चुकी है. मृतका 9 माह की गर्भवती थी.

इधर मृतका के ससुराल पक्ष वाले की माने तो मनीषा घर के प्रथम तल में बने शौचालय में बुधवार की शाम शौच करने गई थी. काफी देर होने के बाद जब वह नहीं निकली तो पति पंकज मंडल ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया जहां वह अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी. परिजनों के सहयोग से उसे स्थानीय निजी अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में मौत की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. उन्होंने कहा कि आवेदन दिए जाने पर जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories