AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

LIC कर्मियों ने किया द्वार प्रदर्शन, 28 एवं 29 मार्च को होने वाले हड़ताल की तैयारियों पर की समीक्षा

गिरिडीह : अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के तत्वाधान में बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह शाखा इकाई के बैनर तले LIC के तमाम कर्मियों ने बुधवार भोजनावकाश के दौरान द्वार प्रदर्शन कर आगामी 28-29 मार्च को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताई साथ ही हड़ताल की सफलता के लिए तैयारियों की समीक्षा की।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के तत्वाधान में बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह शाखा इकाई के बैनर तले LIC के तमाम कर्मियों ने बुधवार भोजनावकाश के दौरान द्वार प्रदर्शन कर आगामी 28-29 मार्च को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताई साथ ही हड़ताल की सफलता के लिए तैयारियों की समीक्षा की।

इस बाबत मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि पूरे देश के कुल 10 ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त रूप से भारत सरकार की मजदूर/ किसान विरोधी नीतियों, विनाशकारी आर्थिक नीतियों, जन विरोधी नीतियों, सरकारी उपक्रमों के अनावश्यक निजीकरण की मुहिम, देश की परिसंपत्तियों को निजी औदद्योगिक घरानों को सौंपने हेतु किये जा रहे अनावश्यक विनिवेशीकरण, बेतहाशा महंगाई, भीषण बेरोजगारी और आम जन सरोकार के मुद्दों के प्रति सरकार की उदासीन रवैये के खिलाफ आगामी 28 एवं 29 मार्च को राष्ट्र स्तर पर सम्पूर्ण हड़ताल का आह्वाहन किया है।

बताया कि LIC के प्रस्तावित IPO, PSUs में विनिवेशीकरण के विरोध, LIC के फ़ैमिली पेंशन में सुधार, न्यू पेंशन स्कीम को निरस्त कर उसके स्थान पर 1995 पेंशन स्कीम को सभी LIC कर्मियों पर बहाल करने समेत अन्य मांगों के त्वरित समाधान के लिए LIC प्रबंधन पर दबाव को और धारदार बनाया जायेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रदर्शन में अध्यक्ष संजय शर्मा, मंडलीय सहायक सचिव अनुराग मुर्मू, संयुक्त सचिव विजय कुमार, राजेश कुमार उपाध्याय, कुमकुम बाला वर्मा, डेनियल मरांडी, श्वेता कुमारी, अंशु सिंघानिया, अंजलि, श्वेता, प्रज्ञा, आनंद, सबा परवीन, दीपक कुमार पासवान, नीरज कुमार सिंह, नीतीश कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार हांसदा, अनिल कुमार वर्मा, प्रीतम कुमार मेहता, प्रभास कुमार शर्मा, महेश्वरी वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, संजय कुमार शर्मा, विजय कुमार, गौरव कुमार सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories