TOP BANNER
Sponsored

गावां में आईपीएल की तर्ज पर होगा जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट, खिलाड़ियों की हुई नीलामी सबसे महंगे बिके पंकज

गावां, गिरिडीह : गावां प्रखण्ड के गावां खेल मैदान में आगामी 21 मार्च से आईपीएल की तर्ज पर जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 8 टीमों के फ्रेंचाइजी बनाये गए हैं जिन्हें 8000 रुपये में अपनी टीम के लिए गावां प्रखण्ड के ही 150 चुनिंदा खिलाड़ियों में से बोली लगाकर

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Mar 17, 2022 Mar 17 59 Views
Share

गावां, गिरिडीह : गावां प्रखण्ड के गावां खेल मैदान में आगामी 21 मार्च से आईपीएल की तर्ज पर जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 8 टीमों के फ्रेंचाइजी बनाये गए हैं जिन्हें 8000 रुपये में अपनी टीम के लिए गावां प्रखण्ड के ही 150 चुनिंदा खिलाड़ियों में से बोली लगाकर 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। गुरुवार को गावां हटिया मैदान में खिलाड़ियों की नीलामी की गई। इस दौरान बादीडीह निवासी पंकज कुमार को सबसे महंगे 3700 रुपये देकर हनी हॉस्पिटल जमुआ के मालिक डॉ हबीबुल्लाह खान ने खरीदा। जबकि संतोष कुमार एवं आनंद सिंह को क्रमश 3200 रुपये देकर एन एल पब्लिक स्कूल पिहरा के मालिक मुजाहिद अली व माल्डा मास्टर्स के मालिक आशुतोष सिन्हा ने खरीदा। चन्दन सिंह को कंप्यूटर पैलेस गावां के मालिक गौतम चौधरी ने 3100 एवं सोनी चूड़ी हाउस के मालिक अमित बर्णवाल ने 3000 रुपये में गुलशन कुमार को अपनी टीम के लिए खरीदा। जबकि आशादीप ट्रैक्टर पार्ट्स के मालिक कुंदन मोदी ने आकाश कुमार को 2000 में एवं फॉरेन एसेंट स्कूल सह सपना स्टोर के मालिक ने सुनील राय को 1500 में खरीदा। केडी बिरने टीम के मालिक दीपक कुमार ने रंजन शर्मा को 1900 में खरीदा है। बता दें कि सभी आठ टीमों के बीच मुकाबला 21 मार्च से खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में विजयी होने वाली टीम को 15 हजार रुपये एवं उपविजेता को 10000 रुपये नकद दिया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजन में संदीप बर्णवाल, जीशान खान, मुबारक खान, शमशाद आलम, शमशीर आलम, रामदुलार, गुलशन कुमार, चन्दन सिंह समेत कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories