TOP BANNER
Sponsored

CHC में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सहिया दीदी और सेविका एवं पोषण सखी को किया गया सम्मानित

गावां, गिरिडीह : गावां अस्पताल में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर टीकाकरण में बेहतर काम करने वाली सहिया दीदी, सेविका और पोषण सखियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद, बीपीएम प्रमोद कुमार बरनवाल व एमटीएस मो कमर उपस्थित थे। कार्यक्रम

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Mar 14, 2022 Mar 14 46 Views
Share

गावां, गिरिडीह : गावां अस्पताल में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर टीकाकरण में बेहतर काम करने वाली सहिया दीदी, सेविका और पोषण सखियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद, बीपीएम प्रमोद कुमार बरनवाल व एमटीएस मो कमर उपस्थित थे। कार्यक्रम से पूर्व सभी सहिया दीदी को मलेरिया और फाइलेरिया को लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण में सहिया दीदी को क्षेत्र में फाइलेरिया व मलेरिया को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद ने कहा कि कोरोना काल में बेहतर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है। आज इसी कड़ी में सहिया दीदी, सेविका, पोषण सखी एवं सफाई कर्मियों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
मौके पर बिटीटी उषा देवी, राजदा खातून, संजू देवी, गुलशन आरा, पूजा विश्वकर्मा, सरिता सोनी, तमन्ना परवीन, रिंकी श्रीवास्तव, रेखा देवी, देवी, उषा देवी, शिशिर उपाध्याय, निर्मला देवी, सविता देवी समेत कई उपस्थित थीं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories