AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जागो फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस का आयोजन

तिसरी:जागो फाउंडेशन और क्राई के संयुक्त तत्वाधान में चन्दौरी पंचायत भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्या श्रीमति किरण वर्मा, जागो फाउंडेशन के सचिव श्री बैद्यनाथ, जिला परिषद सदस्या श्रीमति प्रमिला देवी, महिला पर्यवेक्षिका श्रीमति किरण सिन्हा, सहिया साथी श्रीमति सरिता देवी, चन्दौरी पंचायत


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी:जागो फाउंडेशन और क्राई के संयुक्त तत्वाधान में चन्दौरी पंचायत भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्या श्रीमति किरण वर्मा, जागो फाउंडेशन के सचिव श्री बैद्यनाथ, जिला परिषद सदस्या श्रीमति प्रमिला देवी, महिला पर्यवेक्षिका श्रीमति किरण सिन्हा, सहिया साथी श्रीमति सरिता देवी, चन्दौरी पंचायत के मुखिया श्री गोपी रविदास, आंगनबाड़ी सेविका आभा गुप्ता, उषा देवी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद संस्था के सचिव श्री बैद्यनाथ जी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि जागो फाउंडेशन पिछले 25 वर्षों से लगातार महिलाओं के हक, अधिकार के लिए काम कर रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला और पुरुष में समानता लाने का है। सरकार द्वारा दोनों को समान अधिकार दिए गए हैं। लेकिन जागरुकता के अभाव में महिलाएं अपने अधिकार प्राप्त नहीं कर पाते हैं। यहाँ पर पुरुषों को अलग और महिलाओं को बराबर काम के लिए अलग अलग मजदूरी दी जाती है, लेकिन सँविधान ने दोनों को बराबर का अधिकार दिया है। दूसरे तरफ लड़के और लड़कियों में भेदभाव किया जाता है। यही सब समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कानूनी कार्यवाही के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी महिला को रात में गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। साथ ही महिला को गिरफ्तार करने के लिए महिला पुलिस का होना अनिवार्य है। हिन्दू विवाह अधिनियम के अनुसार महिलाओं को अपने पैतृक संपत्ति पर बराबर का अधिकार दिया गया है।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती किरण वर्मा ने कहा कि समाज में फैले कुरीतियों से लड़ने के लिए महिलाओं को घर से बाहर आना होगा और अपने हक और अधिकार के लिए आवाज बुलन्द करना होगा। तभी जाकर इस पुरुष प्रधान समाज मे हमे अपना हक और अधिकार मिल पाएगा। मैं पिछले 22 वर्षों से महिलाओं के अधिकार को लेकर संघर्ष कर रही हूँ। आज भी समाज मे बेटियों की भूर्ण हत्या, दहेज को लेकर हत्या, और बेटियां प्रताड़ित किये जा रहे है। समाज मे महिलाओं को डायन कहकर भी प्रताड़ित किया जाता है जो सरासर गलत है। जब तक हम अपने अधिकार के लिए आवाज नहीं उठाएंगे, तबतक ये सब बुराइयां होती रहेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चन्दौरी पँचायत के मुखिया श्री गोपी रविदास ने कहा कि जागो फाउंडेशन इस क्षेत्र में लगातार बेटियों की शिक्षा महिलाओं के अधिकार को लेकर काम कर रही है जो काफी सराहनीय है। आज महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को कहना चाहता हूं कि आप अपने घर मे बेटियों को अधिकार देना शुरू कीजिए। तभी ये समाज बदल पायेगा।
कार्यक्रम में बच्चियों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बिन्नी कुमारी, सरस्वती कुमारी, अंजली कुमारी, श्रुति कुमारी, और रिद्धि श्री ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पहला स्थान अंजली कुमारी, दूसरा स्थान श्रुति कुमारी जबकि तीसरा स्थान पूनम कुमारी को मिला। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरुष्कार दे कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन परियोजना प्रबंधक श्री बिरेन्द्र कुमार वर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री मथुरा प्रसाद ने किया। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम को विनय कुमार, ममता देवी आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीता कुमारी, राजेश प्रसाद, मुकेश कुमार और निर्मल दास का सराहनीय योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories