TOP BANNER
Sponsored

डीसी ने चैताडीह मातृत्व, प्रसव एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

गिरिडीह : स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सुगम बनाने के लिए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को चैताडीह मातृत्व, प्रसव एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने Neonatal Intensive Care Unit(NICU), चाइल्ड फ्रेंडली डेडीकेटेड पेडियाट्रिक वार्ड , प्रसव कक्ष,पोस्ट कॉपरेटिव वार्ड, एमटीसी केंद्र, कुपोषण केंद्र, , स्त्री

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 10, 2022 Mar 10 21 Views
Share

गिरिडीह : स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सुगम बनाने के लिए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को चैताडीह मातृत्व, प्रसव एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने Neonatal Intensive Care Unit(NICU), चाइल्ड फ्रेंडली डेडीकेटेड पेडियाट्रिक वार्ड , प्रसव कक्ष,पोस्ट कॉपरेटिव वार्ड, एमटीसी केंद्र, कुपोषण केंद्र, , स्त्री व पुरुष वार्ड, आउट डोर, पैथोलॉजी सेंटर, प्रतिरक्षण केंद्र आदि का जायजा लिया तथा कुपोषण केंद्र को ठीक करने, लेबर रूम एवं आऊट डोर सहित वार्डों व पैथोलजी सेंटर की सफाई पर ध्यान देने की बात कही।

उन्होंने निरीक्षण के क्रम में आईसीयू इकाइयों में एडमिट नवजात शिशुओं व उनके लिए किए गए व्यवस्थाओं का जायजा लिए। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी कक्षों की साफ सफाई, नियमित रूप से ब्लिचिंग पावडर का छिड़काव व सैनेटाइज्ड करने का निदेश दिया तथा स्वास्थ्य केंद्र में कर्मियों को कार्यालय स-समय आने हेतु निदेशित किया।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि आमजनों व मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसलिए सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही है, ताकि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाया जा सके। इसके अलावा उपायुक्त ने चैताडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे मरम्मती कार्य प्रगति एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा उपायुक्त ने मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ शौचालय, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था को सुदृढ़ रखें तथा आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य केंद्र में बेड बढ़ाने हेतु उचित निदेश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन, जिला आरसीएच पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories