AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड के सरकारी स्कूलों में नहीं होगी गर्मी की छुट्टी, लगेगी एक्स्ट्रा क्लास..

रांची : हेमंत सोरेन सरकार ने फैसला लिया है कि इस बार भी सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां रद रहेंगी। इस दौरान कक्षा एक से 12वीं तक की विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि छात्रों की पढ़ाई पूरी हो सके। उनका अधूरा पाठ्यक्रम पूरा हो सके। इस अभियान को सरकार ने ‘निदानात्मक शिक्षा’ नाम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची : हेमंत सोरेन सरकार ने फैसला लिया है कि इस बार भी सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां रद रहेंगी। इस दौरान कक्षा एक से 12वीं तक की विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि छात्रों की पढ़ाई पूरी हो सके। उनका अधूरा पाठ्यक्रम पूरा हो सके। इस अभियान को सरकार ने ‘निदानात्मक शिक्षा’ नाम दिया है।

सभी जिलों को विभाग की ओर से भेजा गया निर्देश

सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस दिशा में अपनी तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। झारखंड के सभी 24 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इसकी सूचना भी भेज दी गई है। विभाग ने कहा है कि अप्रैल से जून महीने के बीच कक्षा एक से 12वीं तक स्टूडेंटस के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएं। यह कदम कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल बंद होने की वजह से उठाया गया है। मालूम हो कि कोरोना के कारण झारखंड में सभी सरकारी स्कूल लंबे समय तक बंद थे। इस कारण छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इस नुकसान की भरपाई के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित करने की पहल की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

निदानात्मक शिक्षा नाम से चलाया जाएगा अभियान
निदानात्मक शिक्षा नामक इस अभियान के तहत शिक्षक स्कूल आएंगे और कक्षा एक से 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से 40 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रविधान किया गया है। इतना ही नहीं विभाग ने शैक्षणिक सत्र को तीन महीने के लिए बढ़ा भी दिया है। यानी अब शैक्षणिक सत्र 31 मार्च की जगह 30 जून को खत्म होगा। इन तीन महीनों में छात्रों के कोर्स पूरा कराने की जवाबदेही शिक्षकों की होगी। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वह अपने बच्चों को इस दरम्यान स्कूल अवश्य भेजें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories