TOP BANNER
Sponsored

फाइनेंस कम्पनी का रुपया रखकर बना दी छिनतई की मनगढ़ंत कहानी, जांच में हुआ खुलासा

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल गिरिडीह : छिनतई की मनगढ़ंत कहानी बनाकर रूपये गबन करने के एक मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. बुधवार को डीएसपी संजय राणा ने प्रेसवार्ता कर पुरे मामले की जानकारी दी. इस बाबत उन्होंने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के सवेरा स्थित समस्ता माइक्रो फाइनेंस कंपनी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 9, 2022 Mar 9 37 Views
Share

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

गिरिडीह : छिनतई की मनगढ़ंत कहानी बनाकर रूपये गबन करने के एक मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. बुधवार को डीएसपी संजय राणा ने प्रेसवार्ता कर पुरे मामले की जानकारी दी. इस बाबत उन्होंने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के सवेरा स्थित समस्ता माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी तनवीर आलम ने करीब 51,730 रूपये कलेक्ट किए. रूपये कलेक्ट करने के बाद इसके मन में लालच आया और इसने पैसे को छुपा दिया. इतना ही नहीं रूपये को छुपाने के बाद वह पचम्बा थाने पहुंचा और छिनतई की मनगढ़ंत कहानी बतायी.

पुलिस को उसने बताया कि की जब वह पैसा कलेक्ट कर के आ रहा था तो दो अज्ञात व्यक्ति ने रिवॉल्वर दिखा कर उससे पैसे छीन लिए. शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि फाइनेंस कंपनी के मैनेजर रविन्द्र सिंह ने थाना प्रभारी नितेश कुमार से बात की और बताया की उन्हें लगता हैं पैसे की छिनतई नहीं बल्कि गबन हुआ है.

इसके बाद पुलिस ने गहनता से छानबीन की और तनवीर आलम से पूछताछ किया तो पुरे मामले से पर्दा उठ गया. उसने पुलिस को बताया गया कि पैसे कलेक्ट करके आते समय उसके मन में लोभ आ गया और उसने वापस आने के क्रम में 30,000 रूपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिया और बचे हुए पैसे को सवेरा सिनेमा हॉल के बगल एक झाड़ी में छुपा दिया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories