AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रजिस्टर टू का नकल बिना घूस दिए जाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

गिरिडीह : रजिस्टर टू का नकल बिना घूस दिए अभिलेखागार के पदाधिकारी से मांगने के मुद्दे को लेकर किसान मंच आहरडीह मौजा कमिटी के अध्यक्ष बासुदेव सिंह एवं टाटो कियारी मौजा कमिटी के अध्यक्ष रोहित यादव मंगलवार से अम्बेडकर चौक के पास धरने पर बैठे हैं. बुधवार को धरना के दूसरे दिन भी दोनों किसानों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : रजिस्टर टू का नकल बिना घूस दिए अभिलेखागार के पदाधिकारी से मांगने के मुद्दे को लेकर किसान मंच आहरडीह मौजा कमिटी के अध्यक्ष बासुदेव सिंह एवं टाटो कियारी मौजा कमिटी के अध्यक्ष रोहित यादव मंगलवार से अम्बेडकर चौक के पास धरने पर बैठे हैं. बुधवार को धरना के दूसरे दिन भी दोनों किसानों के साथ अनिश्चितकालीन धरना पर डटे रहे.

मौके पर धरना को संबोधित करते हुए किसान मंच के गिरिडीह जिला अध्यक्ष -सह- अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि अभिलेखागार के पदाधिकारी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक पत्रकार को किसान मंच द्वारा दिया गया एक ज्ञापन को दिखाते हैं और कहते हैं कि इसके आधार पर नकल नहीं दिया जा सकता है पर यह नहीं कहते हैं कि धरना में बैठे हुए किसान नियमानुसार निर्धारित शुल्क के साथ फार्म 17 में अपने व अपने अधिवक्ता के माध्यम से कई बार आवेदन दे चुके हैं। अपने नाम के ठीक विपरीत कर्म करनेवाले अभिलेखागार के पदाधिकारी सत्य प्रकाश झूठ बोल के लोगों को अंधकार में रखना चाहते हैं जिसे किसान मंच हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा।

टाटो कियारी मौजा के अध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि फार्म 17 में निर्धारित शुल्क के साथ जो आवेदन जमा किया हूं उसका सारा साक्ष्य हमलोग के पास मौजूद है। अभिलेखागार के पदाधिकारी सत्य प्रकाश में यदि साहस है तो वह लिखित में यह बात कहें कि आहरडीह मौजा एवं टाटोकियारी मौजा के रजिस्टर टू के नकल हेतु फार्म 17 में निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन नहीं दिया गया है। धरनार्थियों का कहना है कि हर हाल में रजिस्टर टू का नकल बिना घूस का लेकर ही रहेंगे। जब तक अपने मौजा के किसानों के जमीन का ऑनलाइन रसीद निर्गत नहीं हो जाता तब तक हमलोग चैन से नहीं बैठेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धरना कार्यक्रम में किसान मंच के जिला संरक्षक अजित कुमार सिन्हा, अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ज्योति सोरेन, भोगतिया लोहारी के अध्यक्ष पुरन सिंह, महुआर के अध्यक्ष कुंजल कुम्हार, दुर्गापुर के अध्यक्ष हेमलाल सिंह, बैदुन निशा, दशरथ यादव सहित किसान मंच के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories