AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कुएं के साफ पानी को दूषित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश, थानेदार से जांच की मांग

गावां, गिरिडीह : गावां बीएसएनल टावर के पास स्थित फुलवड़िया कुआं में कुछ मछली दुकानदारों द्वारा साफ पानी में मछली का बचा हुआ अवशेष का कचड़ा डालकर दूषित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसको लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए थानेदार से मामले की जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां, गिरिडीह : गावां बीएसएनल टावर के पास स्थित फुलवड़िया कुआं में कुछ मछली दुकानदारों द्वारा साफ पानी में मछली का बचा हुआ अवशेष का कचड़ा डालकर दूषित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसको लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए थानेदार से मामले की जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि फुलवड़िया कुआं से दर्जनों लोग पानी ले जाकर घरेलू उपयोग में लाते हैं और यहीं पानी को पीते हैं। इस कुएं का पानी से कई मोटर कनेक्शन भी लगे हुए हैं जो स्कूल और होस्टल में जाता है। इधर 20 दिनों से लगातार हर बुधवार को कुआं में कुछ मछली दुकानदारों द्वारा मछली का अवशेष भाग डालकर पानी को दूषित कर दिया जाता है। जिससे यह पानी पीने का लायक नहीं रहता है। मछली का बचा हुआ अवशेष डालने के कारण कुआं का पूरा पानी दूषित हो जाता है और महकने लगता है। मामले में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories