AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पंचायत भवन के बाहर मुखिया के खिलाफ मनरेगा मजदूरों ने दिया धरना, मुखिया ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, लगाए गए नारे

गावां : गावां प्रखंड के बादीडीह में इन दिनों मुखिया के खिलाफ ग्रामीणों में काफी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी आलोक में गुरुवार को बादीडीह पंचायत के मनरेगा मजदूरों द्वारा पंचायत भवन परिसर के बाहर धरना दिया गया साथ ही रैली निकलते हुए अपने आक्रोश को जताया गया। वहीं इसके जवाब में बादीडीह मुखिया


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड के बादीडीह में इन दिनों मुखिया के खिलाफ ग्रामीणों में काफी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी आलोक में गुरुवार को बादीडीह पंचायत के मनरेगा मजदूरों द्वारा पंचायत भवन परिसर के बाहर धरना दिया गया साथ ही रैली निकलते हुए अपने आक्रोश को जताया गया। वहीं इसके जवाब में बादीडीह मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव ने भी अपने समर्थकों के साथ पंचायत भवन के अंदर धरना पर बैठ गए।
बता दें कि बादीडीह मुखिया के खिलाफ ग्रामीणों ने पूर्व प्रभारी बीडीओ से लिखित शिकायत की थी और उन पर अपने आईडी से योजना नही छोड़ने सहित कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद बीडीओ द्वारा हस्तक्षेप करते हुए दोनो पक्षों के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया था और ग्रामीणों को मुखिया द्वारा आश्वाशन भी मिला था। मगर कुछ दिन हो जाने के बाद भी जब मुखिया के रवैए में सुधार नहीं आया तो फिर ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध जताना शुरू किया।
बताते चलें कि ग्रामीणों द्वारा मुखिया पर लगातार आरोप लगाए जाने के बावजूद कोई हल नहीं मिला तो अंत में मनरेगा मजदूर व मेठ ने मुखिया के खिलाफ रैली निकाला इसके साथ ही पंचायत भवन के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया। जिसके जवाब में मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव भी गुरुवार को पंचायत भवन के अंदर ही अपने समर्थकों के साथ ग्रामीणों के विरोध में धरना पर बैठे रहे। साथ ही ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद भी बताया।

(इनपुट : गावां से सागर गुप्ता)

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories