TOP BANNER
Sponsored

बिरने प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉयल राजपूत व युवा टाइगर क्लब गुरुकुल कोचिंग सेंटर की टीम फाइनल में

गावां (गिरिडीह) गावां प्रखण्ड के बिरने स्थित खेल मैदान में आयोजित बिरने प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में युवा टाइगर क्लब गुरुकुल कोचिंग सेंटर व रॉयल राजपुताना की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई है। फाइनल में जाने से पूर्व गुरुकुल कोचिंग सेंटर की टीम सबसे ज्यादा पॉइंट अर्जित कर क्वालीफायर एक में रॉयल राजपुताना के

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Mar 3, 2022 Mar 3 41 Views
Share

गावां (गिरिडीह) गावां प्रखण्ड के बिरने स्थित खेल मैदान में आयोजित बिरने प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में युवा टाइगर क्लब गुरुकुल कोचिंग सेंटर व रॉयल राजपुताना की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई है। फाइनल में जाने से पूर्व गुरुकुल कोचिंग सेंटर की टीम सबसे ज्यादा पॉइंट अर्जित कर क्वालीफायर एक में रॉयल राजपुताना के साथ खेलते हुए निर्धारित दस ओवर में मो जैनुल, सुमन सरकार एवं चन्दन सिंह की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 132 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में रॉयल राजपुताना की टीम निर्धारित दस ओवर में 112 रन ही बना सकी और 20 रन से मैच हार गई। वहीं दूसरा मुकाबला क्वालीफायर दो में डॉ राजेन्द्र प्रसाद कोचिंग सेंटर के साथ खेलते हुए रॉयल राजपूताना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आकाश कुमार, विकास सिंह व रंजन शर्मा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित दस ओवर में 109 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में राजेन्द्र प्रसाद कोचिंग सेंटर की टीम सोंनु कुमार व विजय कुमार के बल्लेबाजी के बावजूद 102 रन ही बना पाई व 7 रन से मैच हार गई। अब फाइनल मुकाबला रॉयल राजपूताना बिरने की टीम व गुरुकुल कोचिंग सेंटर युवा टाइगर क्लब के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजन में राकेश मोदी, अभिनंदन विश्वकर्मा, प्रदुमन चौरसिया, प्रेम कुमार, मो शमशाद आलम, दीपक कुमार का महत्वपूर्ण योगदान शामिल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories