TOP BANNER
Sponsored

पंसस की बैठक में बगैर काम कराए मटेरियल का निकाल लिया गया पैसा का उपप्रमुख ने उठाया मुद्दा

गिरिडीह : गावां प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रमुख ललिता देवी व प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति उपस्थित थे। बैठक में वर्ष 2022-23 के वित्तीय आवंटन राशि को विकास कार्यों में कैसे खर्च किया जाए, इसकी समीक्षा की गई। वहीं बगैर टेंडर

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 27, 2022 Jan 27 47 Views
Share

गिरिडीह : गावां प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रमुख ललिता देवी व प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति उपस्थित थे। बैठक में वर्ष 2022-23 के वित्तीय आवंटन राशि को विकास कार्यों में कैसे खर्च किया जाए, इसकी समीक्षा की गई। वहीं बगैर टेंडर का बालू में जीएसटी जोड़ने पर नाराजगी जाहिर की गई। इस दौरान कार्यकारी उपप्रमुख नवीन यादव ने पशुसेड निर्माण के बाद लाभुकों द्वारा बोर्ड नहीं लगाने के मामले को भी उठाया और बीडीओ से जांच की मांग। बीडीओ ने कहा कि पशुसेड योजना निर्माण के दौरान बोर्ड नहीं लगाने पर उनका पैसा काट लिया जाएगा। बैठक में किसानों के कूप निर्माण में मटेरियल राशि की भुगतान नहीं होने पर कड़ी आपत्ति जताई गई व शीघ्र ही भुगतान कराने की मांग की गई। बैठक में कंप्यूटर ऑपरेटर पर पैसा लेकर दो तीन पंचायत में ही मटेरियल राशि भुगतान कराने का भी आरोप लगाया गया। इसके अलावा गावां बढई टोला में दोनों पंचायत समिति द्वारा नाली निर्माण पर सहमति जताई गई।
मौके पर उपप्रमुख नवीन यादव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, बीपीआरओ संजय कुमार, श्रीराम यादव, ग्राम प्रधान अरूपा देवी, पंसस सदस्य अरविंद गुप्ता, अनिल राम, भरत यादव, जय प्रसाद, शब्दर अली समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories