TOP BANNER
Sponsored

दूसरे दिन भी काटा गया फलदार पेड़, संबंधित विभाग की नहीं खुली नींद

गावां, गिरिडीह : एक ओर जहां पर्यावरण बचाने के लिए सरकार वृक्षारोपण करवा रही है तो वहीं दूसरी ओर सरकारी भवन निर्माण के नाम पर हरे भरे फलदार पेड़ो को संवेदक द्वारा बिना कोई आदेश के ही काटा जा रहा है गावां प्रखंड मुख्यालय परिसर में करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण कराए जा रहे

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 25, 2022 Jan 25 39 Views
Share

गावां, गिरिडीह : एक ओर जहां पर्यावरण बचाने के लिए सरकार वृक्षारोपण करवा रही है तो वहीं दूसरी ओर सरकारी भवन निर्माण के नाम पर हरे भरे फलदार पेड़ो को संवेदक द्वारा बिना कोई आदेश के ही काटा जा रहा है गावां प्रखंड मुख्यालय परिसर में करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण कराए जा रहे कर्मचारी भवन के दौरान संवेदक द्वारा लगातार फलदार और हरे भरे वृक्ष को बिना एनओसी लिए ही काटा जा रहा है। और हैरत की बात यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद भी अंचलिधकारी के संज्ञान में मामला आ जाने के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बता दें कि दो दिन पूर्व भी 3 हरे भरे आम के पेड़ को काटा गया था। जिसके बाद अंचलाधिकारी ने वृक्ष की कटाई के लिए एनओसी नहीं दिए जाने की बात कही थी। वहीं रविवार को पुनः संवेदक ने 2 और हरे भरे फलदार वृक्ष की कटाई कर दी गई है।
मामले की जांच करवाते हैं एसडीएम

इस सम्बंध में अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में आवासीय कर्मचारी भवन निर्माण को लेकर हरे भरे पेड़ो की काटे जाने की सूचना नहीं है। लेकिन मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी मिली है। बीडीओ और सीओ से बात कर मामले की जांच करवाते हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories