AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, वहीं दूसरी शादी करने के आरोप में भी एक गया जेल

गावां, गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र स्थित मंझने के एक 20 वर्षीय युवती ने एक युवक पर विवाह करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गावां थाना को दिए गए आवेदन में युवती का आरोप है कि मंझने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां, गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र स्थित मंझने के एक 20 वर्षीय युवती ने एक युवक पर विवाह करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गावां थाना को दिए गए आवेदन में युवती का आरोप है कि मंझने गांव निवासी 23 वर्षीय सुनील यादव पिता एतवारी यादव विवाह का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। विगत 19 जनवरी को भी विवाह की बात कहकर युवती को अपने साथ हैदराबाद ले गया। जब युवती ने वहां विवाह करने की बात कही तो उसने कहा कि झारखंड में चलकर विवाह करेंगे। वहां से बहला फुसलाकर युवती को लाया व गांव में लाकर छोड़ दिया, वहीं विवाह से इनकार कर दिया। बाद में फोन भी नहीं उठाने लगा। थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में कांड संख्या 05/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
दूसरी शादी रचाने के आरोप में एक गया जेल
गावां थाना पुलिस ने सोमवार दूसरी शादी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा कि प्रखंड के पंडरिया निवासी लालू यादव पर गावां थाना में कांड संख्या 136/21 के तहत पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करने का आरोप था। जिसे मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories