TOP BANNER
Sponsored

लालजी यादव की आत्महत्या के मामले में उच्च स्तरीय जांच हो : अमरदीप

गावां : पलामू जिला के नवाबजार थाना प्रभारी लालजी यादव की सन्देहास्पद मौत पर राष्ट्रीय यादव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप निराला ने झारखंड सरकार से इस मामले को उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। अमरदीप निराला ने कहा कि थाना प्रभारी जब लगातार बालू माफिया एवं अपराधियों के खिलाफ एक्शन मोड में

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 13, 2022 Jan 13 32 Views
Share

गावां : पलामू जिला के नवाबजार थाना प्रभारी लालजी यादव की सन्देहास्पद मौत पर राष्ट्रीय यादव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप निराला ने झारखंड सरकार से इस मामले को उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।

अमरदीप निराला ने कहा कि थाना प्रभारी जब लगातार बालू माफिया एवं अपराधियों के खिलाफ एक्शन मोड में थे तो थाना प्रभारी को हटाने का क्या औचित्य था एसपी बालू माफिया और अपराधियों को संरक्षण देने के लिए लालजी यादव को लाइन हाजिर किया। लालजी यादव के परिवार को पहुंचने से लालजी यादव का पोस्टमार्टम आनन फानन में करवा दिया गया। वरीय अधिकारियों की कार्यशैली से प्रतीत होता है कि इनकी मौत कहीं साजिश के तहत तो नहीं किया गया।

वहीं अमरदीप निराला ने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हेमन्त सरकार में जब एक पुलिस पदाधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा सकता है तो आम अवाम के साथ क्या होता होगा जो विचारणीय प्रश्न खड़ा करता है। हेमंत सोरेन के सरकार में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त हो गया । झारखंड में अपराधियों के गठजोड़ से सरकार चल रही है इस सरकार में हर वर्ग के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। यदि इस मामले में झारखंड सरकार सकारात्मक पहल नहीं करती है तो राष्ट्रीय यादव सेना के बैनर तले पूरे राज्य में आंदोलन किया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories