TOP BANNER
Sponsored

शहादत दिवस की तैयारी को लेकर भाकपा माले की बैठक, हर पंचायतों में कार्यक्रम को लेकर लगाया जाएगा पार्टी का झंडा : पूर्व विधायक

गावां : गावां सर्किट हाउस में बुधवार को शहादत दिवस की तैयारी को लेकर भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक पार्टी सचिव नागेश्वर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। बैठक में शहादत दिवस की तैयारी को लेकर सैकड़ों की संख्या में प्रखंड मुख्यालय

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 12, 2022 Jan 12 41 Views
Share

गावां : गावां सर्किट हाउस में बुधवार को शहादत दिवस की तैयारी को लेकर भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक पार्टी सचिव नागेश्वर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। बैठक में शहादत दिवस की तैयारी को लेकर सैकड़ों की संख्या में प्रखंड मुख्यालय से बगोदर ले जाने पर सहमति बनी।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि इस बार कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए 16 जनवरी को शहादत दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी की ओर से कार्यक्रम को लेकर प्रखंड के सभी पंचायतों में झंडा लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। कहा कि यहां के स्थानीय विधायक और सांसद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। दिन के उजाले में राशन की कालाबाजारी किया जा रहा है। कहा कि शीघ्र ही प्रखंड के सभी पंचायतों में डीलरों द्वारा सितंबर और दिसंबर माह का राशन वितरण नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार पर रोजगार दिलाने के मामले में हर मोर्चे पर विफल बताया।

रिपोर्टर : सागर गुप्ता

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories