AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अनुदेशक शिक्षक चयन में सचिव पर गड़बड़ी करने का आरोप, बीईईओ को सौंपा गया ज्ञापन, रद्द करने की मांग

गावां : गावां प्रखंड स्थित सेरूआ पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला सह सिमरा पताल में अनुदेशक शिक्षक के चयन में विद्यालय के सचिव पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। मामले में उक्त पोषक क्षेत्र के लोगों ने बीईईओ को एक ज्ञापन सौंपकर चुनाव रद्द कराने की मांग की है। आवेदन में कहा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड स्थित सेरूआ पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला सह सिमरा पताल में अनुदेशक शिक्षक के चयन में विद्यालय के सचिव पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। मामले में उक्त पोषक क्षेत्र के लोगों ने बीईईओ को एक ज्ञापन सौंपकर चुनाव रद्द कराने की मांग की है।

आवेदन में कहा गया है कि विभागीय पत्रांक के अनुसार विभिन्न विद्यालयों में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए एक अनुदेशक शिक्षक का चयन किया जाना था, जिसमें नियमानुसार पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक एवं उच्च योग्यताधारी आवेदकों को प्राथमिकता देना था। लेकिन उप्रावि मुसहरी टोला सह सिमरापताल में नियमों को अनदेखा कर अनुदेशक शिक्षक का चयन किया गया है। अनुदेशक शिक्षक के चयन को लेकर आमसभा का भी आयोजन किया जाना था, लेकिन वह भी नहीं किया गया। बगैर सूचना दिए गुपचुप तरीके से शिक्षक का चयन किया गया है। ज्ञापन में योग्यताधारी आवेदकों का शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी जमा नहीं लेने का आरोप लगाया गया है।

इधर, विद्यालय के सचिव मनोज रविदास ने कहा कि अनुदेशक शिक्षक के चयन को लेकर ग्रामीणों को सूचना दी गई थी। लेकिन दो तीन लोग ही आये और बाकी लोग बाहर थे। जिसके कारण पड़ोस के ही लोगों के सहमति पर अनुदेशक शिक्षक का चयन कर लिया गया है। बाद में कुछ लोगों से हस्ताक्षर भी करवाया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रिपोर्टर : सागर गुप्ता

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories