TOP BANNER
Sponsored

सिमडेगा में मॉबलिंचिंग कर हत्या के मामले में भाजपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, हेमंत सोरेन के खिलाफ लगाए नारे

गावां : भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को सिमडेगा में हुए मॉबलिंचिंग मामले में गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव उपस्थित थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मौके

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 11, 2022 Jan 11 41 Views
Share

गावां : भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को सिमडेगा में हुए मॉबलिंचिंग मामले में गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव उपस्थित थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
मौके पर विचार व्यक्त करते हुए श्रीराम यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में राज्य की कानून व्यवस्था बद से बदतर स्थिति में पहुंच गई है। उक्त मामले की सीबीआई से जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यक्रम के उपरांत प्रखंड भाजपा कार्यालय में केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी का जन्मदिन भी मनाया गया और लंबी उम्र की कामना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने की जबकि मौके पर कार्यकारी जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, मनोज सिंह, ललित पांडेय, विजय यादव, कांग्रेस यादव, नवनीत सिंह, अशोक पंडित, अनिरूद्ध यादव, अमरदीप निराला, मनोज यादव,लखन यादव, दिलीप पांडेय एवम अशोक यादव समेत कई उपस्थित थे।

रिपोर्टर : सागर गुप्ता

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories