TOP BANNER
Sponsored

जिप सदस्य ने विधायक के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर दर्जनों लोगों के बीच कंबल का किया वितरण

गावां : गावां के उतरी भाग जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी की ओर से मंगलवार को गावां प्रखंड के धनेता में पूर्व मुख्यमंत्री सह क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दर्जनों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि भगवान दास बरनवाल व ग्राम प्रधान

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 11, 2022 Jan 11 47 Views
Share

गावां : गावां के उतरी भाग जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी की ओर से मंगलवार को गावां प्रखंड के धनेता में पूर्व मुख्यमंत्री सह क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दर्जनों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि भगवान दास बरनवाल व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बनारस सिंह उपस्थित थे। सांसद प्रतिनिधि भगवान दास बरनवाल ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के 64वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिप सदस्य राजेंद्र चौधरी द्वारा आज गरीब आदिवासी परिवारों के बीच कंबल वितरण कर उनका जन्मदिन मनाया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने बाबूलाल मरांडी के स्वस्थ्य दीर्घायु और लंबी उम्र की कामना की।
मौके पर विकास जोनी, अजीत पांडेय, रविन्द्र राणा, दिलीप पांडेय, राजेश तुरी, अजीत शर्मा, सुनील सिंह, विनोद यादव, संदीप सिंह, ललन चौधरी समेत कई उपस्थित थे।

रिपोर्टर : सागर गुप्ता

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories