AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पांच माह से नहीं मिल रहा है बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन, DC और राज्य से पहल की मांग

गावां : गावां प्रखंड के वरिष्ठ नागरिक एकता के प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस सिंह ने कहा की विगत पांच महीनों से वृद्धा पेंशन नहीं मिला है जिससे वृद्ध महिला पुरुष को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि वृद्धों को सरकार जल्द से जल्द वृद्धा पेंशन का भुगतान करें। साथ ही उन्होंने झारखण्ड


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड के वरिष्ठ नागरिक एकता के प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस सिंह ने कहा की विगत पांच महीनों से वृद्धा पेंशन नहीं मिला है जिससे वृद्ध महिला पुरुष को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि वृद्धों को सरकार जल्द से जल्द वृद्धा पेंशन का भुगतान करें। साथ ही उन्होंने झारखण्ड सरकार से जामताड़ा के दर्ज पर बुजुर्गों के लिए ओल्ड एज क्लब गिरीडीह जिला के गावां प्रखंड में भी बनाने का मांग किया। उन्होंने कहा कि क्लब में बुजुर्गों को पढ़ने के लिए धार्मिक पुस्तकें, खेल सामग्री, टेलीविजन आदि चीजो का क्लब में व्यवस्था किया जाए। ताकि बुजुर्ग व्यक्ति क्लब में पहुँच कर तनावमुक्त होकर समय व्यक्तित कर सकें और समय समय पर स्वास्थ्य जांच टीम बुलाकर सभी बुजुर्गों का जांच कराया जाए। वहीं वरिष्ठ नागरिक एकता मंच के प्रखंड सचिव अर्जुन राम ने बताया कि हमलोगों को चार माह से वृद्धा व विधवा पेंशन नही मिलने से भुखमरी का स्थिति उत्पन्न हो आ गया है। कहा कि घर के सदस्यों के द्वारा हम वृद्ध हम जैसे वृद्ध व्यक्ति पर ध्यान नहीं देते हैं जिससे काफी परेशानी होती है। इसलिए वृद्धा पेंशन मिलने से काफी राहत मिलता था लेकिन झारखण्ड सरकार द्वारा चार-पांच माह से हमलोगों का पेंशन रोक दिया गया है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि दीवाली, छठ, आदि त्यौहार भी खत्म हो गया है। अब नजदीक में मकर सक्रांति त्यौहार आ रहा है। सरकार से मांग करते है कि एक दो दिनों में हमलोगों के खाता में पैसा भेजने का काम करें ताकि हमलोग भी अपना त्यौहार सही से मना सकें।
इधर, मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव ने गिरीडीह उपायुक्त और राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा सरकार जल्द से जल्द वृद्धा व विधवा लोगो को पेंशन देने का काम करे। उन्होंने कहा कि चार पांच माह से बुजुर्गों को पेंशन नही मिलने से बुजुर्ग महिला पुरुषों को दवा और जरूरी सामानों को खरीद नही पा रहे हैं। वहीं ठंड के दिनों में बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सभी बुजुर्गों को कम्बल भी वितरण नही हो सका है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories