TOP BANNER
Sponsored

इनौंस ने हेमंत सोरेन के दूसरी वर्षगांठ पर निकाला प्रतिवाद मार्च, राज्य सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

गावां : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर इंकलाबी नौजवान सभा गांवा की ओर से हेमंत सरकार के युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रतिवाद मार्च किया गया और इस मार्च के अंत मे इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव अशोक मिस्त्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Dec 29, 2021 Dec 29 38 Views
Share

गावां : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर इंकलाबी नौजवान सभा गांवा की ओर से हेमंत सरकार के युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रतिवाद मार्च किया गया और इस मार्च के अंत मे इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव अशोक मिस्त्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ हेमंत सरकार अपने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मना रही है, वहीं दूसरे तरफ जो राज्य के नौजवानों का जो मामला है चाहे वो बेरोजगारी का हो, पलायन का हो , नियुक्तियों का हो सभी जस के तस पड़े हुए हैं।
हेमंत सरकार ने जो सपना दिखाया था वो सपना ही रह गया है अगर ये भी सरकार रघुवर के ही नक्शे कदम पर चलेगी तो इस सरकार के खिलाफ पूरे झारखंड के युवाओं को गोलबंद करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा जोरदार आंदोलन करेगी। वहीं दूसरी तरफ गिरिडीह वन विभाग के द्वारा गरीबों का घर जेसीबी लगाकर तोड़ने का काम कर रही है तिसरी में वन विभाग ने एक गरीब दलित का आशियाना उजाड़ दिया जो निंदनीय है इन चीजों पर वन विभाग अपने आप में सुधार नहीं करता है तो इंकलाबी नौजवान सभा आंदोलन करने पर बाध्य होगी।

मार्च का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सकलदेव यादव, प्रखंड उप सचिव आनंदी यादव व इनौस जिला कमिटी सदस्य अकलेश यादव संयुक्त रूप से कर रहे थे। मौके पर मंझने प्रधान सह मुखिया अजीत चौधरी,इनौस जिला कमिटी सदस्य जितेन्द्र यादव,प्रदीप यादव,रणजीत यादव, इनौस प्रखंड कमिटी सदस्य राकेश यादव, सागीर आलम, उपेंद्र यादव, नरेश यादव, रणधीर यादव,मनोज यादव,धीरज राणा, दिलीप मिस्त्री आदि दर्जनों नौजवान शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories