TOP BANNER
Sponsored

ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की थाने के शिव मंदिर में कराई शादी, दोनों का एक साथ फोटो हुआ था वायरल, तब परिजनों को लगी भनक

गावां : थाना क्षेत्र के पटना गांव के एक प्रेमी युगल की शादी गावां थाना के शिव मंदिर में करवाया गया। शादी के दौरान लड़का, लड़की के दोनों स्वजन मौजूद रहे। इस संबंध में बताया जाता है कि पटना निवासी लाटो रविदास का 21 वर्षीय पुत्र पंकज दास व पटना के ही हलमाता निवासी राजकुमार

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Dec 29, 2021 Dec 29 49 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के पटना गांव के एक प्रेमी युगल की शादी गावां थाना के शिव मंदिर में करवाया गया। शादी के दौरान लड़का, लड़की के दोनों स्वजन मौजूद रहे। इस संबंध में बताया जाता है कि पटना निवासी लाटो रविदास का 21 वर्षीय पुत्र पंकज दास व पटना के ही हलमाता निवासी राजकुमार दास की 18 वर्षीय पुत्री शकुन्ती कुमारी के बीच पिछले 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक घरवालों को तब लगी जब दोनों की एक साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया के व्हाटसअप ग्रुप में वायरल हुई। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों के परिजनों के बीच आपस मे बैठक हुई व बैठक में तय हुआ कि दोनों स्वजातीय हैं और बालिग भी। इसलिए दोनों का विवाह करवा दिया जाय।

शादी करने के लिए लड़का पक्ष के लोग भी तैयार हो गए परन्तु शादी अप्रैल मई में करना चाहते थे। इसी बात को ले लड़की के परिजनों ने गावां थाना पहुंचकर शिकायत की। इस पर पुनः दोनों पक्ष के लोग तैयार हो गए व थाना के नीचे स्थित शिव मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया। नवदम्पति को दर्जनों लोगों ने आशीर्वाद दिया।

रिपोर्टर : सागर गुप्ता

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories