TOP BANNER
Sponsored

थंभा चक में वन विभाग द्वारा निर्माणाधीन बजरंगबली मंदिर तोड़ने के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

कहा कि जल्द मंदिर नहीं बनाया गया तो आंदोलन होगा तेज तीसरी : प्रखंड अंतर्गत थंभा चक में वन विभाग द्वारा निर्माणाधीन बजरंगबली मंदिर तोड़ने के खिलाफ मंगलवार को तिसरी हिंदू जागरण एकता मंच द्वारा विशाल प्रदर्शन एवं वन विभाग कार्यालय का घेराव किया गया। तिसरी गांधी मैदान से बाजार गेट होते हुए लोग वन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 28, 2021 Dec 28 35 Views
Share

कहा कि जल्द मंदिर नहीं बनाया गया तो आंदोलन होगा तेज

तीसरी : प्रखंड अंतर्गत थंभा चक में वन विभाग द्वारा निर्माणाधीन बजरंगबली मंदिर तोड़ने के खिलाफ मंगलवार को तिसरी हिंदू जागरण एकता मंच द्वारा विशाल प्रदर्शन एवं वन विभाग कार्यालय का घेराव किया गया। तिसरी गांधी मैदान से बाजार गेट होते हुए लोग वन विभाग कार्यालय पहुंचे। जहां यह कार्यक्रम सभा में तब्दील हो गई।

मंच के लोगों ने कहा कि हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य हिंदू समाज के द्वारा एक एक रुपया चंदा करके किया जा रहा था। वन विभाग ने मंदिर के साथ हमारी आस्था को तोड़ने का काम किया है। वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ यह जन आक्रोश रैली निकाला जा रहा है। इस दौरान बजरंग बली मन्दिर तोड़ने वाले होश में आओ, दलित किसानों का घर उजाड़ना बंद करे का नारा भी बुलंद किया गया। मंच द्वारा एक मांग पत्र भी तिसरी सीओ असीम बाड़ा को सोपा।

अध्यक्षता मनोज यादव व संचालन किशोरी साव ने किया श्री यादव ने वन विभाग के अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने के लिए कहा। आज हम लोग गांधी जी के विचारों के अनुसार कार्यक्रम कर रहे हैं अगर वन विभाग अधिकारियों द्वारा मंदिर निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं कराया गया तो हम लोगों का आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चालू रहेगा।
इस मौके पर नरेश यादव , सुनील साव , रामचंद्र यादव , हरीश प्रसाद साह प्रेम कुमार विकास कुमार , कपिल यादव लक्ष्मण मोदी, प्रवीण सिंह, रौशन पंडित सहित सैकड़ों ग्रामीण मोजूद थे

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories