TOP BANNER
Sponsored

‘मनुष्य हूं, देवता थोड़ी हूं… मुझसे भी गलतियां होती हैं’, पहले पॉडकास्ट में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया. जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि मैं भी मनुष्य हूं कोई देवता नहीं. गलतियां मुझसे भी होती हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति में मिशन लेकर आना चाहिए एंबीशन नहीं. राजनीति में लगातार अच्छे लोग आते रहने चाहिए. पीएम

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 10, 2025 Jan 10 65 Views
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया. जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि मैं भी मनुष्य हूं कोई देवता नहीं. गलतियां मुझसे भी होती हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति में मिशन लेकर आना चाहिए एंबीशन नहीं. राजनीति में लगातार अच्छे लोग आते रहने चाहिए. पीएम मोदी ने दुनिया के तमाम देशों के बीच रहे संघर्ष पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमने लगातार कहा है कि हम तटस्थ नहीं हैं. मैं शांति के पक्ष में हूं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए ये पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू है.

पॉडकास्ट इंटरव्यू में प्रधानमंत्री से जब पहले और दूसरे टर्म के बीच अंतर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोग पहले टर्म में मुझे समझने की कोशिश करते थे. मैं भी दिल्ली को समझने की कोशिश करता था. अगर किसी युवा को राजनीति में आना है तो उसके लिए क्या संदेश देना चाहेंगे? इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति में मिशन लेकर आएं.

प्रधानमंत्री ने जीनोम सीक्वेंसिंग डेटा जारी किया
उधर, प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को 10 हजार नागरिकों का जीनोम सीक्वेंसिंग डेटा जारी किया. उन्होंने कहा किये जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा.जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित जीनोमिक्स डेटा सम्मेलन में पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा, मुझे खुशी है कि देश के 20 से ज्यादा रिसर्च इंस्टीट्यूशन ने इसमें अहम भूमिका निभाई है. इस परियोजना का डेटा 10 हजार भारतीयों का जीनोम सिक्वेंस अब इंडिया बायोलॉजिकल डेटा सेंटर में उपलब्ध है.

MIDDLE
Sponsored

शोध की दुनिया में बहुत ही ऐतिहासिक कदम
पीएम मोदी ने कहा, मुझे भरोसा है कि बायो-टेक्नोलॉजी रिसर्च के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा.आईआईटी, वैज्ञानिक, सीएसआईआर और जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं नवाचार केंद्र जैसे 20 से भी ज्यादा प्रसिद्ध रिसर्च इंस्टीट्यूशन ने इस शोध में अहम भूमिका निभाई है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश ने शोध की दुनिया में बहुत ही ऐतिहासिक कदम उठाया है. पांच साल पहले जीनोम इंडिया परियोजना को मंजूरी मिली थी. इस बीच कोविड की चुनौतियों के बावजूद हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत मेहनत से इसको पूरा किया है. इस डेटाबेस में देश के असाधारण आनुवंशिक परिदृश्य को समाहित किया गया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories