TOP BANNER
Sponsored

भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की गई जान

गिरिडीह : जिले के मधुबन थाना इलाके के लटकट्टो में मंगलवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई। घटना

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 19, 2025 Feb 19 99 Views
Share

गिरिडीह : जिले के मधुबन थाना इलाके के लटकट्टो में मंगलवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई। घटना में बाइक सवार मधुबन थाना इलाके के छछंदो निवासी चेतलाल टुडू का 26 वर्षीय बबलू कुमार टुडू तथा धावाटांड निवासी 55 वर्षीय हुसैनी मियां और स्कॉर्पियो सवार मुफ्फसिल थाना अंतर्गत दरियापुर निवासी रवि शंकर प्रसाद सिंह के 40 वर्षीय पुत्र, सोमेश चंद्रा, नरेश प्रसाद सिंह के 21 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार, इसरी बाजार के गुलाब कुमार व एक अन्य की दर्दनाक मौत हो गई है।

घटना की सूचना पर मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर स्कॉर्पियो से मृतकों के शव को बाहर निकाला जा सका। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories