AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मोबाइल छिनतई करते उचक्के को युवकों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

गिरिडीह : जिले में इनदिनों चोर उचक्कों ने आतंक मचा रखा है। ग्रामीण इलाकों के साथ अब चोर उचक्के शहरी क्षेत्र में लगातार चोरी छिनतई की घटना को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार की देर शाम भी ऐसा ही कुछ हुआ। हालांकि इस बार एक उचक्का धर लिया गया है और उसे पुलिस


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले में इनदिनों चोर उचक्कों ने आतंक मचा रखा है। ग्रामीण इलाकों के साथ अब चोर उचक्के शहरी क्षेत्र में लगातार चोरी छिनतई की घटना को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार की देर शाम भी ऐसा ही कुछ हुआ। हालांकि इस बार एक उचक्का धर लिया गया है और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से शहर में बाइक सवार उचक्के सरेआम राह चलते लोगों के मोबाइल झपट कर भाग जा रहे हैं। मंगलवार की देर शाम करीब 9 बजे एक उचक्का अरगाघाट निवासी रोनित राय का मोबाइल झपट कर भाग गया। इसके बाद फिर उसने नया पुल के समीप मोबाइल छीनने का प्रयास किया लेकिन इस बार बाइक उसकी असंतुलित हो गई और स्थानीय कुछ युवकों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर गस्ती टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़कर थाने ले गई। बताया जाता है कि उसने 4 मोबाइल अपने पास रखा था। पकड़े गए युवक की पहचान शोएब कुरैशी के रूप में की गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories