TOP BANNER
Sponsored

नक्सलियों के गढ़ में हुई जमकर वोटिंग, मतदान को लेकर महिलाओं ने भी दिखाया उत्साह

गिरिडीह : जिले के पीरटांड और डुमरी का इलाका जो कभी लाल झंडे के साये में दबा रहता था. वहां अब बदलाव की बयार बह रही है. इसकी बानगी शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में हुए मतदान के दौरान देखने को मिली. हर वक्त खौफ में रहने वाले लोग सुबह के 7

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 27, 2022 May 27 43 Views
Share

गिरिडीह : जिले के पीरटांड और डुमरी का इलाका जो कभी लाल झंडे के साये में दबा रहता था. वहां अब बदलाव की बयार बह रही है. इसकी बानगी शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में हुए मतदान के दौरान देखने को मिली. हर वक्त खौफ में रहने वाले लोग सुबह के 7 बजे से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मतदान केंद्र में पहुंचने लगे थे. खासकर हमेशा घर की चाहरदिवारी के अंदर रहने वाली महिलाएं मतदान केन्द्रों पर गांव की सरकार गठन करने को लेकर अपना मतदान कर रही थी.

इस दौरान महिलाओं में उत्साह था. यही वजह है कि अति उग्रवाद प्रभावित माने जाने वाले इलाकों में वोटिंग प्रतिशत लगभग 70 प्रतिशत रहा. वोटिंग 70 प्रतिशत होने में महिलाओं की भी मत्त्वपूर्ण भूमिका रही. बता दें कि डुमरी में कुल 1 लाख 49 मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या 76 है. वहीं पीरटांड में कुल 76 हजार मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या 37 हजार के करीब है. यानि कह सकते है कि इस चुनाव में आधी आबादी ने बढ़चढ़ कर मतदान दिया और गांव के विकास को मजबूती प्रदान करने करने के लिए अपने चहेते प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories