TOP BANNER
Sponsored

बादीडीह पथ में नाली के बहता गंदा पानी से ग्रामीण परेशान, बीडीओ से पहल करने की मांग

गावां : प्रखंड स्थित बादीडीह में नाली के बहता गंदा पानी से ग्रामीण परेशान हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की है और बीडीओ से पहल की मांग की है। बादीडीह के ग्रामीणों का कहना है कि एक विशेष टोला द्वारा घर के नाली का गंदा पानी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 2, 2021 Sep 2 26 Views
Share

गावां : प्रखंड स्थित बादीडीह में नाली के बहता गंदा पानी से ग्रामीण परेशान हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की है और बीडीओ से पहल की मांग की है। बादीडीह के ग्रामीणों का कहना है कि एक विशेष टोला द्वारा घर के नाली का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहाया जा रहा है। इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं इसके दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

कहा कि जब हमलोग उक्त टोला के लोगों को नाली का गंदा बहाए जाने का विरोध करते हैं तो सीधे सभी लोग गाली-गलौज एवं मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। कहता है कि सरकारी रास्ता है, नाली का पानी बहाने से कोई रोक नहीं सकता है। तुमलोगों को जहां जाना है वहां जाओ। हालांकि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों से अवगत कराया गया है। लेकिन कोई ध्यान तक नहीं दिया है।

उन्होंने बीडीओ से इस दिशा में पहल करने की मांग की है। इधर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव ने कहा कि 15वें वित्त के अंतर्गत उक्त स्थान पर नाली की स्वीकृति मिल चुका है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored

 

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories