TOP BANNER
Sponsored

जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन

गावां : प्रखंड अंतर्गत नगवां पंचायत के ग्रामीणों ने केसर ए-हिन्द जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने को लेकर बुधवार को गावां सीओ अरुण कुमार खलखो को आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि नगवां पंचायत में 1.70 एकड़ केसर ए-हिन्द जमीन है जिसकी प्लॉट संख्या 1373 है। उक्त जमीन गांव के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 1, 2021 Sep 1 41 Views
Share

गावां : प्रखंड अंतर्गत नगवां पंचायत के ग्रामीणों ने केसर ए-हिन्द जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने को लेकर बुधवार को गावां सीओ अरुण कुमार खलखो को आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि नगवां पंचायत में 1.70 एकड़ केसर ए-हिन्द जमीन है जिसकी प्लॉट संख्या 1373 है।

उक्त जमीन गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर किया गया है। साथ ही बचे हुए जमीन पर भी लोगो के द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से उपायुक्त एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से मांग किया है कि उपर्युक्त बातों को संज्ञान में लेकर पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करवाई जाए और केसर ए-हिन्द जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए, ताकि उक्त जमीन का भविष्य में जन कल्याण हेतु उपयोग में लाया जा सके।

आवेदन में आकाश कुमार, राम औतार प्रसाद, प्रदीप कुमार, अजय कुमार वर्णवाल समेत कयी लोगों के हस्ताक्षर हैं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories