TOP BANNER
Sponsored

गावां : सूचना अधिकार के तहत मनरेगा योजना से संबंधित मांगी गई जानकारी

गावां, गावां प्रखण्ड के सेरुआ में मनरेगा योजनाओं में फर्जी निकासी एवं राशि गबन मामले की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई अब इधर गावां पंचायत में भी मनरेगा योजनाओं में फर्जी निकासी की संभावना जताते हुए सूचना अधिकार अधिनियम के तहत कई जानकारी मांगी गई है। गावां निवासी ललन बरनवाल ने ग्राम पंचायत गावां

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Feb 19, 2022 Feb 19 47 Views
Share

गावां, गावां प्रखण्ड के सेरुआ में मनरेगा योजनाओं में फर्जी निकासी एवं राशि गबन मामले की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई अब इधर गावां पंचायत में भी मनरेगा योजनाओं में फर्जी निकासी की संभावना जताते हुए सूचना अधिकार अधिनियम के तहत कई जानकारी मांगी गई है। गावां निवासी ललन बरनवाल ने ग्राम पंचायत गावां में वर्ष 2015-16 से 2021-22 तक किये गए मनरेगा कार्यों में अब तक कितने डोभा, टीसीबी, तालाब, का निर्माण हुआ उसका खाता, प्लाट, रकवा, निकासी की गई राशि लाभुक का नाम व स्थल का विवरण मांगा है।
इसके साथ ही वर्ष 2015 से अब तक दिए गए प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों का विवरण एवं आवास योजना में मनरेगा मजदूरों के नाम पर की गई राशि के निकासी का मस्टररोल की मांग भी की है।
14 वीं एवं 15 वीं वित्त से कहां कहां पीसीसी, पुलिया,गार्डवाल का निर्माण कराया गया है उसका विवरण समेत वर्ष 2015 से अब तक कितने चापाकल और किन जगहों पर लगाए गये हैं उसकी जानकारी मांगी गई है
इस सम्बंध में आवेदक ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह जन सूचना पदाधिकारी को आवेदन देकर सूचना मांगी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories