AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां में CDS विपिन रावत समेत 13 शहीद जवानों के याद में विहिप ने दो मिनट का मौन धारण कर दी श्रद्धाजलि

गावां : तमिलनाड्डु के कुन्नूर में हैलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए वीर यौद्धा और भारतीय सेना के सीडीएस विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 जवानों की मौत से जहां एक तरफ पूरा देश मर्माहत है। वहीं गावां प्रखंड में भी शोक की लहर है। शनिवार को विहिप के कार्यकर्ताओं ने गावां बाजार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : तमिलनाड्डु के कुन्नूर में हैलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए वीर यौद्धा और भारतीय सेना के सीडीएस विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 जवानों की मौत से जहां एक तरफ पूरा देश मर्माहत है। वहीं गावां प्रखंड में भी शोक की लहर है। शनिवार को विहिप के कार्यकर्ताओं ने गावां बाजार स्थित काली मंडा के प्रांगण में विपिन रावत समेत शाहिद हुए जवानों का तस्वीर के सामने कैंडल जला कर नम आंखो के साथ दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।

इस दौरान विहिप के कार्यकर्ताओं ने सीडीएस रावत व उनकी पत्नी समेत 13 जवानों की मौत को देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में ही दिवगंत सीडीएस रावत ने जिस युद्धकला से पाकिस्तान को पराजित किया। वह आज भी देश को याद है। ऐसे में उनके निधन ने देश को तोड़कर रख दिया है। क्योंकि सीडीएस रावत ही ऐसे सैनिक थे, जो दुश्मन देशों को उनकी औकात बता सकते थे।
मौके पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष भगवानदास बरनवाल, संयोजक उपेन्द्र स्वर्णकार, अजीत पांडेय, जितेंद्र सिंह, विकास जॉनी, मनीष कुनार, आशीष गुप्ता, पवन कुमार, मोनू साहा, दिनेश बरनवाल समेत कई लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories