TOP BANNER
Sponsored

सुदूरवर्ती क्षेत्र में कोरोना से बचाव को के लगाया गया वैक्सीन, अस्पताल प्रबंधन ने दिया कई निर्देश

गावां : प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए बूथों की संख्या भले ही बढ़ा दी गई है, लेकिन त्योहार होने की वजह से कैंपों में टीकाकरण के लिए कम संख्या में लोग आ रहे हैं। कोरोना टीकाकारण अभियान पर भी त्योहार का असर पड़ा है। शुक्रवार को गावां प्रखंड

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 5, 2021 Nov 5 14 Views
Share

गावां : प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए बूथों की संख्या भले ही बढ़ा दी गई है, लेकिन त्योहार होने की वजह से कैंपों में टीकाकरण के लिए कम संख्या में लोग आ रहे हैं। कोरोना टीकाकारण अभियान पर भी त्योहार का असर पड़ा है। शुक्रवार को गावां प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रो में सात स्थानों पर कैम्प लगाकर अभियान चलाया गया। विभाग की यही कोशिश है कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जाए ताकि तीसरी लहर से बच सके।

शुक्रवार को शाम तीन बजे सैकड़ो लोगो को कोरोना का टीका लगाया गया है। हालांकि त्योहार होने की वजह से जिस प्रकार से कैम्प का इजाफा किया गया है। उस अनुरूप लोग प्रतिरक्षण अभियान के लिए लोग आगे नहीं आ रहे हैं। कैम्प में लोग कम आ रहे हैं तो कैंपों की तादाद बढ़ा दी गई है। विभाग का पूरा जोर लाभार्थियों को उनके घर के निकट ही प्रतिरक्षित करने का है। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण केन्द्र लगाने के साथ-साथ गांव में भी लोगों को सूचित कर बुलाया जा रहा है। गावां सीएचसी पर शाम तीन बजे तक सैकड़ो लोगों को प्रतिरक्षित किया जा चुका था।

चिकित्साधिकारी डॉ चन्द्रमोहन कुमार ने बताया कि लोगों को अधिक संख्या में प्रतिरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक करने के कैम्प को बढ़ा दिया गया है। ताकि गांव के बूढ़े बुजुर्गों को टीकाकरण के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने बताया कि जिस अनुरूप लोगों को कैम्प पर आना चाहिए उस अनुरूप नहीं आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि त्योहार की वजह से लोग कैम्प तक नहीं आ रहे हैं। त्योहार समाप्त होने के बाद टीकाकरण रफ्तार में इजाफा होगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories