AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सीएल ऑटोमोबाइल में हुई TVS Raider बाइक की लॉन्चिंग, शानदार लुक और धांसू फीचर्स से लैस है बाइक

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के तिरंगा चौक टुंडी रोड स्थित सी एल ऑटोमोबाइल में पॉपुलर टू-व्हीलर कंपनी TVS Motors की 125 cc सेगमेंट में नई बाइक TVS Raider 125 आ गई है. सोमवार की शाम सी एल ऑटोमोबाइल के मालिक शम्भू कुमार जैन ने इसे लॉन्च किया. बताया गया कि यह बाइक शानदार लुक और


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के तिरंगा चौक टुंडी रोड स्थित सी एल ऑटोमोबाइल में पॉपुलर टू-व्हीलर कंपनी TVS Motors की 125 cc सेगमेंट में नई बाइक TVS Raider 125 आ गई है. सोमवार की शाम सी एल ऑटोमोबाइल के मालिक शम्भू कुमार जैन ने इसे लॉन्च किया. बताया गया कि यह बाइक शानदार लुक और धांसू फीचर्स से लैस है। यूथ को आकर्षित करने के लिए टीवीएस ने अपनी नई बाइक TVS Raider में LCD डिजिटल स्पीडोमीटर, वॉयस असिस्ट फीचर से लैस 5 इंच का टीएफटी क्लस्टर, मल्टीपल राइडिंग मोड्स और सेगमेंट फर्स्ट अंडर सीट स्टोरेज समेत कई खास खूबियां दी हैं।टीवीएस की इस बाइक को Striking Red, Blazing Blue, Wicked Black और Fiery Yellow जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके ड्रम और डिस्क वेरिएंट्स हैं।

TVS Raider 125 के लुक और डिजाइन में मॉडर्न एलिमेंट्स की झलक दिखती है। इस बाइक का साइड पैनल 3D लोगो के साथ काफी स्पोर्टी हो जाता है। साथ ही फ्यूल टैंक पर सिग्नेचर प्रेसिंग हॉर्स 3D लोगो से यह बाइक और शानदार दिखती है। इसमें LED हेडलाइट्स, LED टेललाइट्स, LED DRL, LED टर्न इंडिकेटर के साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्प्लिट सीट, डिस्क ब्रेक, ब्लैक अलॉय व्हील्ज, ट्यूबलेस टायर, रबर ब्रेक पेडल, अलॉय फूटपेग्स समेत अन्य खासियत हैं। टीवीएस की इस बाइक की एक और खास बात यह है कि इसमें पहली बार IntelliGo नाम से स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम दिया गया है, जो लोगों के लिए और ज्यादा सुविधाजनक होगी। टीवीएस रेडर की खास बात ये भी है कि इसमें हेल्मेट रिमाइंडर और यूएसबी चार्जिंग जैसे फीचर्स भी हैं। वहीं बाइक की खरीदारी के लिए शोरुम में फाइनेंस की भी सुविधा उपलब्ध है।

लॉन्चिंग के साथ ही बाइक के पहले खरीदार सत्यम गुप्ता बने। उन्होंने बताया कि टीजर से ही उन्हें यह बाइक पसंद आ गई थी और वे इस बाइक के इंतजार में थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories