AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज रविवार को इन राशियों को मिलेगी बढ़ी सफलता, जानें कैसा रहेगा आज का दिन।

आज का राशिफल 20 मार्च 2022 : आज 20 मार्च 2022 रविवार का दिन है। रविवार का दिन भगवान सूर्य की पूजा-उपासना के लिए समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना बहुत ही फलदाई माना जाता है। सूर्य की पूजा से आत्मबल बढ़ता है। क्योंकि सूर्य आत्मा के कारक भी हैं।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज का राशिफल 20 मार्च 2022 : आज 20 मार्च 2022 रविवार का दिन है। रविवार का दिन भगवान सूर्य की पूजा-उपासना के लिए समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना बहुत ही फलदाई माना जाता है। सूर्य की पूजा से आत्मबल बढ़ता है। क्योंकि सूर्य आत्मा के कारक भी हैं।

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। बातचीत में संयत रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। तनाव से बचकर रहें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। परिवार का साथ रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्रोध की अधिकता भी हो सकती है। मानसिक तनाव रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कर्क राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार पर भी ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्ति‍ के अवसर मिल सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

https://www.facebook.com/893961597444288/posts/1839584456215326/?sfnsn=wiwspmo

 

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। अध्यात्म में रुचि बढ़ सकती है। सुखद समाचार म‍िलेगा।

तुला राशि- संयत रहें। मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। पिता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी, परन्तु व्यर्थ के कार्यों में धन की हानि हो सकती है। समस्याएं परेशान कर सकती है। धार्मिक स्थान की यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आत्‍मविश्‍वास भरपूर रहेगा, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र एवं स्थान में परिवर्तन भी हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मानसिक तनाव हो सकता है।

मकर राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि हो सकती है। आय में भी वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मि‍त्रों से भेंट होगी।

कुंभ राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories