TOP BANNER
Sponsored

मधुबन में शुरू हुआ झारखंड प्रदेश कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर, जुटे पार्टी के कई दिग्गज

गिरिडीह : जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन स्थित सिद्धायतन भवन में रविवार से प्रदेश कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर शुरू हो गया. शिविर में राज्य प्रभारी अभिनाश पांडेय, सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 20, 2022 Feb 20 53 Views
Share

गिरिडीह : जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन स्थित सिद्धायतन भवन में रविवार से प्रदेश कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर शुरू हो गया. शिविर में राज्य प्रभारी अभिनाश पांडेय, सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय समेत झारखण्ड के सभी सांसद , मंत्री , विधायक समेत चुनिंदा 155 पार्टी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं. बताया गया कि शिविर में पिछले चुनाव में हुए घोषणा पर कितना काम हुआ और क्या होना बाकी है इसपर भी चर्चा की जाएगी. साथ ही वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी.

शिविर में संगठन को मजबूती देने, भाषा विवाद, नियोजन मुद्दा, बेरोजगारी भत्ता, युवकों को रोजगार कैसे मिले इस पर भी चर्चा की जा रही है. इसके अलावे कांग्रेस की नीति व कार्यक्रम को आमजनता तक पहुंचाने, कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं की जिम्मेदारी, जवाबदेही एवं मूल्यांकन. सांगठनिक विस्तार में पर बृहत रूप से विचार विर्मश किया जा रहा है. शिविर में केंद्रीय स्तर के नेता भी वर्चुअल मोड में संबोधित कर रहे हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories