TOP BANNER
Sponsored

सड़क पर नाली का पानी बहाने वालों की खैर नहीं : बीडीओ, बीडीओ ने सड़क पर नाली का पानी नहीं बहाने का दिया निर्देश

गावां : गावां के प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति व थाना प्रभारी अनिल कुमार ने गावां रवानी टोला में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहाने वाले लोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए सेफ्टी टैंक का घर मे ही निर्माण कराने का निर्देश दिया। बताते चलें कि विगत दिनों राणा कालोनी के कुछ लोगों द्वारा बीडीओ

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 10, 2021 Dec 10 48 Views
Share

गावां : गावां के प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति व थाना प्रभारी अनिल कुमार ने गावां रवानी टोला में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहाने वाले लोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए सेफ्टी टैंक का घर मे ही निर्माण कराने का निर्देश दिया। बताते चलें कि विगत दिनों राणा कालोनी के कुछ लोगों द्वारा बीडीओ और थाना प्रभारी को आवेदन देकर सड़क पर नाली का गंदा पानी बहाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी। आवेदन में कहा गया था कि रवानी टोला मुख्य सड़क पर कुछ लोगों द्वारा घर का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहा दिया जाता है जिससे लोगों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

गुरुवार को आवेदन के आधार पर बीडीओ और थाना प्रभारी ने सभी लोगों को नाली का गंदा पानी सड़क पर न बहाते हुए सेफ्टी टैंक में प्रवेश कराने की बात कही। कहा कि आदेश का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज भी किया जाएगा।
मौके पर मदन मिस्त्री, मथुरा बढई, पप्पू मालाकार, बिरजू राणा समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories