TOP BANNER
Sponsored

काम में लापरवाही बरतने वालों की खैर नहीं : बीडीओ

गावां : प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को योजनाओं में गति लाने को लेकर प्रभारी बीडीओ रामगोपाल पांडेय ने पंचायत सचिव व रोजगार एवं मनरेगा कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पंचायतवार क्षेत्र में निर्माणाधीन चल रहे योजनाओं की समीक्षा की व कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।  

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 25, 2021 Aug 25 36 Views
Share

गावां : प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को योजनाओं में गति लाने को लेकर प्रभारी बीडीओ रामगोपाल पांडेय ने पंचायत सचिव व रोजगार एवं मनरेगा कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पंचायतवार क्षेत्र में निर्माणाधीन चल रहे योजनाओं की समीक्षा की व कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने एक सप्ताह के अंदर लंबित पीएम आवास योजना के लाभुकों का सूची अपडेट करने की बात कही। वहीं शत प्रतिशत गरीब महिला पुरुषों को वृद्धा पेंशन योजना से जोड़ने के लिए निर्देश दिया गया। कहा कि मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से एक हजार बारह लाभुकों को जोड़ने का विभागीय निर्देश मिला है। जिसे प्रखंड के सभी पंचायतों से वृद्ध लाभुकों को चिन्हित कर जोड़ने का निर्देशित किया गया है। इस दौरान बैठक में उन्होंने काम में कोताही बरतने वाले पंचायत सेवक को कड़ी फटकार भी लगाया व काम में सुधार करने का निर्देश दिया।

मौके पर बीएओ लियोपोल सोरेन, बीपीओ अजीत कुमार चौधरी, बीपीआरओ संजय कुमार, सामुएल मुर्मू, जेई नीतीश कुमार, विनोद राय, राजकुमार यादव समेत कई उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories