TOP BANNER
Sponsored

इस बार होली पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

होलिका दहन 17 मार्च को किया गया और 19 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी. होली के रंगों का हमारे जीवन से सीधा संबंध बताया जाता है, क्योंकि इनका सीधा असर राशि पर होता है. ज्योतिषी ने सितारों के मुताबिक बताया कि होली के अवसर पर किस राशि के लोग किस रंग से होली

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 18, 2022 Mar 18 53 Views
Share

होलिका दहन 17 मार्च को किया गया और 19 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी. होली के रंगों का हमारे जीवन से सीधा संबंध बताया जाता है, क्योंकि इनका सीधा असर राशि पर होता है. ज्योतिषी ने सितारों के मुताबिक बताया कि होली के अवसर पर किस राशि के लोग किस रंग से होली खेलें, कौन-सा रंग शुभ रहेगा, होली के द‍िन को बेहतर बनाने के ल‍िए क्या करें? अगर भी होली पर अपने दिन को शुभ बनाना चाहते हैं, तो राशि के मुताबिक जानें कि आपका दिन कैसा रहेगा.

मेष : मेष राशि वालों को होली पर परिवार से मतभेद सुलझाने का मौका मिलेगा. आगे बढ़कर बात करनी चाहिए. ऊर्जावान होकर फिर से काम करें. अच्छी सफलता मिलेगी. इस होली पर मेष राशि वाले लाल रंग के चंदन भगवान को लगाएं और लाल रंग के रंग-गुलाल से होली खेलें.

वृषभ : वृषभ राशि वाले अहंकार को छोड़कर आगे बढ़ें. होली का त्योहार आगे बढ़ने के अवसर दे रहा है, नेगेटिव बातों पर ध्यान न दें. काम पर फोकस रखें. सितारे आगे बढ़ने के संकेत दे रहे हैं. होली पर वृषभ राशि वाले गुलाबी चंदन अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और गुलाबी रंग से होली खेलें.

MIDDLE
Sponsored

मिथुन : मिथुन राशि वाले जो संभव हो उसे पाने की कोशिश करें. यानी कि सपने सिर्फ वे ही देखें, जिन्हें पाने के लिए आप मेहनत कर पाएं. होली पर धैर्य रखें. होली पर मिथुन राशि वाले हरे रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और हरे रंग से होली खेलें.

कर्क : कर्क राशि वाले अपने काम में तकनीक का प्रयोग करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी. सोच समझकर फैसला लें. जल्दबाजी में काम न करें. समय अच्छा है, होली के बाद सफलता मिल सकती है. होली पर कर्क राशि वाले सफेद रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और सफेद रंग से होली खेलें.

सिंह : सिंह राशि वाले अपनी मन की सुनकर काम करें. समय का सदुपयोग करें. सफलता मिलेगी. होली के बाद नए काम शुरू करें. सफलता मिलेगी. होली पर सिंह राशि वाले पीले रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और पीले रंग से होली खेलें.

MIDDLE
Sponsored

 

कन्या : कन्या राशि वाले अपने स्वास्थ्य के लिए जागरुक रहें. खान-पान पर ध्यान दें. आने वाले समय में रुके हुए काम बनेंगे. होली पर कन्या राशि वाले हरे रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और हरे रंग से होली खेलें.

तुला : तुला राशि वालों के सरकारी काम बनेंगे. आपके आसपास के लोगों से संबंध सुधरेंगे. होली पर परिवार वालों से कुछ कहना चाहते हैं, तो कह दें, बात बन जाएगी. होली पर तुला राशि वाले गुलाबी रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और गुलाबी रंग से होली खेलें.

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों को अपने प्रयास और बढ़ाने होंगे. पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ें. होली के त्योहार पर मिलेगी सफलता. होली पर वृश्चिक राशि वाले लाल रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और लाल रंग से होली खेलें.

धनु : धनु राशि वालों का सबसे बड़ा शत्रु आलस्य होता है इसलिए उन्हें अपने आलस्य को छोड़कर काम करने होंगे. अधिक फुर्ती और अधिक मेहनत करने की जरूरत है. पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ें. होली पर धनु राशि वाले पीले रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और पीले रंग से होली खेलें.

मकर : मकर राशि वाले अकेलापन दूर करने की कोशिश करें. पसंदीदा व्यंजन खाएं. सबकुछ अच्छा होगा. होली पर मकर राशि वाले सफेद रंग का गुलाल अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और आसमानी रंग से होली खेलें.

कुंभ : कुंभ राशि वालों को दोस्तों से मिलेगी मदद. नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है, परिवार वालों से संबंध सुलझेंगे. होली पर कुंभ राशि वाले सफेद रंग का गुलाल अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और आसमानी रंग से होली खेलें.

मीन : मीन राशि वालों के दोस्त आपकी बातचीत से नाराज हो सकते हैं, इसलिए बातों पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें. नया काम शुरू करने के लिए होली के बाद का समय अच्छा है. होली पर मीन राशि वाले पीला रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और पीले रंग से होली खेलें.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories