TOP BANNER
Sponsored

गावां में युवाओं ने की बैठक, बेरोजगारी से लेकर मुखिया कार्यकाल तक की, कि बात

गावां : प्रखंड हाट बाजार में गावां के युवाओं ने एक आम बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य रूप से बेरोजगारों को रोजगार देने पर चर्चा की गई। इसके अलावा पिछले 10 वर्षों में मुखिया कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की भी समीक्षा की गई। विशेष जानकारी देते हुए मो जीशान खान ने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 26, 2021 Sep 26 59 Views
Share

गावां : प्रखंड हाट बाजार में गावां के युवाओं ने एक आम बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य रूप से बेरोजगारों को रोजगार देने पर चर्चा की गई। इसके अलावा पिछले 10 वर्षों में मुखिया कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की भी समीक्षा की गई।

विशेष जानकारी देते हुए मो जीशान खान ने बताया कि पंचायती राज के 10 वर्ष हो जाने के बावजूद गावां के ग्रामीणों व युवकों का विकास नहीं हो पाया है। आवास योजना में भी कई गड़बड़ियां की गई है, पंचायत के जरूरत मंदो को लाभान्वित करने वाले योजनाओं से वंचित रखा गया है। इसके अलावा कई युवा पंचायत में ऐसे भी है जो पूरी तरह से बेरोजगार है मगर उन्हे किसी प्रकार रोजगार मुहैया नहीं करवाया जा रहा है।

 

वहीं सागर चौधरी ने कहा कि पंचायती राज के इन दस वर्षों में सरकार ने पंचायत के विकास के लिए काफी राशि उपलब्ध करवाई किंतु इसका उपयोग गावां के विकास कार्य के लिए नहीं किया गया। जिसका आलम यह है कि गावां में ना तो सही से नाली का निर्माण हुआ है और नाही किसी प्रकार से गावां का विकास हो पा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि गावां का विकास अब सिर्फ यहां के नवयुवकों के हाथ में है और इसी संदर्भ में आज गावां के सभी नवयुवक एकत्रित हुए है और पूरे पंचायत के विकास के लिए आगे की रणनीति तय कर रहे है।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर गणेश कुमार, सहिल खान, मुकेश कुमार, सिकेंद्र कुमार, धीरज कुमार, रंजीत शर्मा, सुरेन्द्र चौधरी,राजेश कुमार, शत्रुघन कुमार सिंह, दयानंद साव, पप्पू कुमार समेत कई युवा साथी मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories