AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

17 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर रात में भी डटे हुए भाकपा माले और इनौंस के कार्यकर्ता

गावां : सतरह सूत्री मांगो को लेकर भाकपा माले का घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम लगातार तिसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ता रात भर इस कड़ाके ठंड में डटे हुए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेश्वर यादव व संचालन इंनौस जिला कमिटी सदस्य अकलेश यादव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : सतरह सूत्री मांगो को लेकर भाकपा माले का घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम लगातार तिसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ता रात भर इस कड़ाके ठंड में डटे हुए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेश्वर यादव व संचालन इंनौस जिला कमिटी सदस्य अकलेश यादव ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। तीसरे दिन के कार्यक्रम में भी विभिन्न पंचायतों से काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव नें कहा कि क्षेत्र में अपराध व भ्रष्टाचार का तांडव मचा हुआ है। मनरेगा में खुले आम भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है। आवास की स्वीकृति में बेगैर चढ़वा का काम नहीं हो रहा है। पार्टी द्वारा दिए गये मांगों पर विचार नहीं करके विभाग व प्रशासन जनता को और उग्र आंदोलन की ओर धकेल रहा है। जबतक स्थायी बीडीओ, सीओ का पदस्थापन, भीखी घाटी व पावर ग्रीड का एनओसी जैसे मुख्य मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो धरना जारी रहेगा। 30 नवम्बर तक यदि मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो एक दिसम्बर को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में तालाबंदी किया जायेगा। मामले को लेकर भाकपा माले विधायक विनोद सिंह ने भी मुख्य सचिव से बात की है।
मौक़े पर जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव, इंनौस राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री, जिला कमिटी सदस्य आनंदी यादव, पंकज यादव, पवन चौधरी, कन्हाय राम, अशोक यादव, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, राजेश तुरी, विपीन यादव समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories