TOP BANNER
Sponsored

कांग्रेसी नेता सतीश केडिया के फेसबुक पोस्ट पर विश्व हिन्दू परिषद ने जताई आपत्ति

गिरिडीह : कांग्रेसी नेता सतीश केडिया के एक फेसबुक पोस्ट पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराए जाने की बात कही है। दरअसल पूरा मामला यह है कि कांग्रेसी नेता सतीश केडिया ने राम मंदिर के धन संग्रह कार्यक्रम को लेकर भाजपा पर तंज कसते

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 22, 2021 Jan 22 34 Views
Share

गिरिडीह : कांग्रेसी नेता सतीश केडिया के एक फेसबुक पोस्ट पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराए जाने की बात कही है।

दरअसल पूरा मामला यह है कि कांग्रेसी नेता सतीश केडिया ने राम मंदिर के धन संग्रह कार्यक्रम को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए एक पोस्ट कर दिया। इसके बाद लोगों ने पोस्ट को शेयर कर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। हालांकि सोशल साइट्स पर विरोध होता देख सतीश केडिया ने अपना पोस्ट हटा लिया। वहीं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पोस्ट पर अपनी आपत्ति जताई है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तरफ जहां श्रीराम भक्त अपना सारा काम छोड़ सहयोग राशि में जुटाने में लगे हैं। वहीं एक नेता द्वारा किया गया ऐसा पोस्ट कहीं से जायज नहीं है। कार्यकर्ताओं ने इस संदर्भ में शिकायत दर्ज कराए जाने की बात कही है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories